फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   220 students will participate in the state level science exhibition

Panipat News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होंगे 220 विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
220 students will participate in the state level science exhibition
पानीपत। विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने के लिए गुरुग्राम में 29 व 30 जनवरी को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में जिला स्तर पर विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश से 220 तथा जिले से 10 विद्यार्थी शामिल होंगे। पानीपत जिले से चयनित विद्यार्थियों का दल सोमवार सुबह गुरुग्राम के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद 29 व 30 जनवरी तक दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने जा रहा है।विद्यार्थियों के साथ जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार नोडल अधिकारी होंगे। प्रतिभागियों को सुबह ठीक 9:00 बजे एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम पहुंचना होगा। विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय समाज के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी है। जिला स्तरीय प्रदर्शनी दो समूहों छठी से आठवीं और 9वीं से 12वीं में आयोजित की गई थी। परिणाम समूहवार और विषयवार भी घोषित किए गए थे। चूंकि 5 उपविषय और 2 समूह हैं, इसलिए राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मार्गदर्शक शिक्षक के साथ प्रत्येक जिले से कुल 10 छात्र भाग लेंगे। प्रदर्शनी का आयोजन एससीईआरटी और एचएसएसपीपी के संयुक्त निर्देशन में आयोजित होगा। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रत्येक विधा के लिए छठी से आठवीं और नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए दो ग्रुप बनाए गए थे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में उप-विषय के रूप में -स्वास्थ्य, जीवन- पर्यावरण के लिए जीवनशैली, कृषि, संचार और यातायात, कम्प्यूटेशनल सोच को शामिल किया गया है।






राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले से चयनित विद्यार्थी-

कक्षा विद्यार्थी स्कूल

छठी से आठवीं तुषार जीएचएस धर्मगढ़।

9वीं से 12वीं तमन्ना जीएसएसएस सिठाना।



छठी से आठवीं रोबिंद जीएसएसएस काबड़ी।

9वीं से 12वीं लक्ष्मी जीएसएसएस तहसील कैंप।



छठी से आठवीं सानिया जीजीएसएसएस मॉडल टाउन।

9वीं से 12वीं रोहित पाल जीएसएसएस तहसील कैंप।



छठी से आठवीं आस्तिक एएमएसएसएस छाजपुर कलां।

9वीं से 12वीं सूरज जीएमएसएसएस जीटी रोड।



छठी से आठवीं अनुराग एएमएसएसएस छाजपुर कलां।

9वीं से 12वीं नेहा जीजीएसएसएस मॉडल टाउन।





वर्जन-

एससीईआरटी और एचएसएसपीपी के संयुक्त तत्वावधान में 29 व 30 जनवरी को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए चयनित विद्यार्थी सोमवार सुबह गुरुग्राम के लिए रवाना होंगे। प्रदर्शनी में विद्यार्थी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed