{"_id":"593d42194f1c1b87448b4585","slug":"21497186841-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सेक्टर-1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-सेक्टर-1
Updated Sun, 11 Jun 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल के नजदीक खोले रास्ते को लेकर कर रहे थे सर्वे, एक पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सेक्टर-18 और 13/17 में तीन युवक टोल के नजदीक खोले गए रास्ते को लेकर सर्वे कर रहे थे। आरोप है कि वे एक फार्म पर लोगों के हस्ताक्षर भी ले रहे हैं। सेक्टर के कुछ जागरूक लोगों ने शक होने पर तीनों को पकड़ लिया। इसी समय दो छुड़वाकर भाग निकले, जबकि एक को लोगों ने पकड़े रखा। लोगों ने आरोप लगाया कि टोल कंपनी कुछ बाहरी लोगों का सहारा लेकर इस तरह के काम करवा रही है। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं टोल कंपनी के अधिकारी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे।
विदित है कि वीरवार को टोल के नजदीक जीटी रोड पर सेक्टर-18 में खोले रास्ते को लेकर सर्वे फार्म शनिवार को तीनों सेक्टरों में बांटे गए थे। लोगों ने इस पर रोष प्रकट किया था। रविवार को सेक्टर-18 में तीन युवक इसी रास्ते को लेकर सर्वे करने पहुंच गए। वह एक फार्म लिए हुए थे। लोगों से सेक्टर में खोले गए रास्ते को लेकर उनकी राय जान रहे थे। कुछ जागरूक लोगों ने उनसे सर्वे का कारण पूछा तो वे उल्टा सीधा बोलने लगे। लोगों ने तीनों को पकड़ लिया। हंगामा होता देख आसपास के लोग भी एकजुट हो गए। इसी समय दो युवक मौका पाकर फरार हो गए। लोगों ने एक को काबू कर लिया। उसने लोगों द्वारा पूछे जाने पर खुद को टोल कर्मचारी बताया। लोगों ने उससे टोल का आईडी कार्ड मांगा तो आरोप है कि उक्त युवक लोगों को अपनी धौंस दिखाने लगा। उसने फिर खुद को बचाने के लिए मीडियाकर्मी बताया। उसने बताया कि वह अखबार में समाचार को लेकर सर्वे कर रहा है। उसके पास अखबार का भी आई कार्ड नहीं मिला। उसने फिर एक व्यक्ति का नाम लिया। सेक्टर-8 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान गुरदीप सिंह व बाकी सेक्टर वासियों ने इसका कड़ा विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-छह/सात चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। सेक्टर-18 आरडब्ल्यूए ने पुलिस चौकी को शिकायत देकर आरोपी युवक पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोग पहले सेक्टर में सर्वे करते हैं और फिर रात या फिर समय लगते ही वारदात को अंजाम दे देते हैं।
वर्जन
हुडा सेक्टर-18 में एक व्यक्ति को शक के आधार पर काबू किया है। आरडब्ल्यूए ने इसकी शिकायत दी है। आरडब्ल्यूए ने उक्त व्यक्ति द्वारा पहले टोल कंपनी का कर्मचारी व फिर एक अखबार के नाम पर सर्वे करने की सफाई दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, सेक्टर-6/7, पानीपत।
-