{"_id":"5c758501bdec22737548c3c3","slug":"201551205633-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार जीत हासिल कर छाए आर्य कॉलेज के होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार जीत हासिल कर छाए आर्य कॉलेज के होनहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या- 6
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के होनहार
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने देशबंधु राजकीय कॉलेज पानीपत के द्वारा जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शानदार जीत हासिल की। सभी विजेता प्रतिभागियों का कॉलेज में उप-प्राचार्या डॉ संतोष टिक्कू ने स्वागत किया। साथ ही उन्होंने इस शानदार जीत का श्रेय डॉ अनुराधा सिंह को दिया। उपप्राचार्या डॉ संतोष टिक्कू ने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में प्रिंस ने प्रथम स्थान, वाद-विवाद प्रतियोगिता में दमनजीत व शुभम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रिंस ने द्वितीय स्थान, पीपीटी में केशव ने द्वितीय स्थान, निबंध प्रतियोगिता में सरिता ने द्वितीय स्थान व डाक्यूमैंट्री में रजत ने प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
एक दिवसीय विस्तार व्याख्यान का हुआ शानदार आयोजन
वहीं, आर्य कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया। सेमीनार में मुख्य वक्ता के तौर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉ जयकिशन ने शिरकत की। कॉलेज उप-प्राचार्या डॉ संतोष टिक्कू ने सेमिनार के सफल आयोजन के लिए अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो सतबीर सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। मुख्य वक्ता डॉ जयकिशन ने फंडामेंटल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म अर्थशास्त्र की मूल अवधारणा, मांग का सिद्धांत और उपभोक्ता व्यवहार सिद्धांत के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में अर्थशास्त्र की आवश्यकता है व अर्थशास्त्र के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों ने अपने प्रश्रो को पूछकर ज्ञान अर्जित किया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग प्रो रमेश सिंगला, रजनी शर्मा, डॉ वर्षा और प्रो अंजु मलिक सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।