{"_id":"5ace58f34f1c1b473d8b490a","slug":"161523472627-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी लाइब्रेरी होगी वाईफाई युक्त, उपायुक्त ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी लाइब्रेरी होगी वाईफाई युक्त, उपायुक्त ने दिए निर्देश
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी लाइब्रेरी होगी वाईफाई युक्त, उपायुक्त ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बुधवार को सुबह लघु सचिवालय के भूमिगत तल का दौरा कर वहां पर स्थित लाइब्रेरी की हालत देखकर कड़ी नाराजगी जाहिर की और कहा कि जिला लाइब्रेरी एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। इसकी देखरेख और रखरखाव के साथ सामाजिक प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है। इसलिए इसकी हालत ठीक की जाए ताकि पाठकों को एक अच्छा वातावरण पढ़ने के लिए मिल सके। उन्होंने लाइब्रेरी की कनेक्टीविटी के लिए लघु सचिवालय परिसर से ही बाहर से रास्ता बनाने के निर्देश दिए और कहा कि जल्द से जल्द इस पर रिपोर्ट सौंपी जाए। इस रास्ते को रैंपनुमा बनाया जाएगा।
डीसी ने लाइब्रेरी में पढ़ रही छात्राओं से भी बातचीत की और कहा कि वे यहां से पुस्तकें भी नियमानुसार ले सकती हैं। उन्होंने साफ-सफाई पर जोर देते हुए कहा कि पुस्तकालय में सफाई बहुत जरूरी है। यह निरन्तर रूप से की जानी चाहिए। उन्होंने डीआईओ मुकेश चावला को लाइब्रेरी में एक कमरा कंप्यूटराइज और वाईफाई युक्त करने के लिए भी कहा ताकि विद्यार्थी इसका लाभ उठा सके। उन्होंने रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया, रिकार्ड रूम के कर्मचारी ने बताया कि यहां पुराना रिकार्ड काफी है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि इसकी बोली लगाकर इसे उठवाया जाए। उन्होंने डीआईओ को कहा कि सभी कंप्यूटर ऑपरेटर का ड्रेस कोड लागू किया जाए ताकि पता रहे कि कौन-कौन ऑपरेटर कहां नियुक्त है।