{"_id":"65ac4a991b691890c80052e4","slug":"1596-participated-in-the-entrance-examination-of-navodaya-vidyalaya-panipat-news-c-244-1-sknl1016-12545-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 1596 ने हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 1596 ने हिस्सा
Sun, 21 Jan 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा आयोजित की गई। जवाहर नवोदय विद्यालय नौल्था में कक्षा छठवीं की सीटों में प्रवेश पाने के लिए 1596 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद चयनित विद्यार्थियों का छठी कक्षा में दाखिला होगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप के प्राचार्य सुभाष पंवार ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह दहिया के मार्गदर्शन में जिले के 10 केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में 1596 छात्रों ने परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 2097 छात्रों ने आवेदन किया था। वहीं, 501 विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रहे। परीक्षा का आयोजन नकल रहित और सुचारु तरीके से हुआ।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार नरवाल ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई। व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसलिए प्राचार्य के साथ अन्य स्टाफ जुटे रहे। इसकी वजह से बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया था। विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा विभाग में वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया था। इसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने की। बैठक में 10 केंद्राधीक्षक मौजूद रहे। बैठक में 10 परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों को नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए थे।

सरायअकिल बाजार में भगवा झंडे की सिलाई करता दर्जी। संवाद