फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   142 silver coins found again in temple excavation

मंदिर खोदाई में फिर मिले 142 चांदी के सिक्के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
142 silver coins found again in temple excavation
समालखा। गांव पट्टीकल्याणा में खुदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के। - फोटो : Panipat
समालखा। गांव पट्टीकल्याणा में मंदिर निर्माण की जगह पर दस दिन के अंदर दूसरी बार फिर चांदी के सिक्के निकले हैं। अबकी इनकी संख्या 142 है। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सिक्कों को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन

मुंबई में रहने वाले त्रिलोक चंद अग्रवाल का मकान गांव पट्टी कल्याणा में है। उस जगह पर मंदिर बनाने को लेकर खुदाई चल रही थी। इसके चलते वीरवार को जेसीबी से खुदाई के दौरान उस जगह की मिट्टी खोद कर एक खाली प्लाट में डाली जा रही थी। ट्रॉली खाली करते समय मिट्टी में से चांदी के सिक्के मिले । गांव पट्टीकल्याणा में खुदाई के दौरान 16 जनवरी को चांदी के 45 सिक्के मिले थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को चंडीगढ़ से पुरातत्व विभाग के वास्तु कला सहायक एवं पानीपत संग्रहालय के इंचार्ज वेदपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थाना पुलिस ने बरामद 45 चांदी के सिक्के उन्हें सौंप दिए थे। विभाग का कहना था कि परीक्षण के बाद इन सिक्कों को पंचकूला में बनने जा रहे स्टेट म्यूजियम में रखा जाएगा। इसमें गांव का नाम भी लिखा जाएगा। एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया वीरवार को पट्टीकल्याणा में खुदाई के दौरान 142 चांदी के सिक्के मिले हैं। मौके पर पहुंच कर सिक्कों को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को सूचित किया गया। जल्द ही पुरातत्व विभाग की टीम पहुंचने पर सिक्के उनके हवाले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed