{"_id":"5b3e67994f1c1b77468b4d03","slug":"141530816409-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापौली आनाज मंडी में उपायुक्त का लगा खुला दरबार, दरबार में बीपीएएल कार्ड बनवाने व मकान मांगने वालों की संख्या रही अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापौली आनाज मंडी में उपायुक्त का लगा खुला दरबार, दरबार में बीपीएएल कार्ड बनवाने व मकान मांगने वालों की संख्या रही अधिक
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापौली अनाज मंडी में उपायुक्त का लगा खुला दरबार, दरबार में बीपीएएल कार्ड बनवाने व मकान मांगने वालों की संख्या रही अधिक
- 220 से अधिक फरियादी पहुंचे दरबार में,
- पूर्व सैनिक ने 14 बार शिकायत करने के बाद भी गांधी बस्ती से पानी की निकासी न होने की दी शिकायत तो डाडौला के सरपंच ने गांव से गंदे पानी की समस्या को उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। बपौली आनाज मंडी में उपायुक्त ने वीरवार की शाम सात बजे खुला दरबार लगाया। जिसमें 220 शिकायते मिली। शिकायत देने वालों में बीपीएल कार्ड बनवाने व प्रशासन से मकान मांगने वालों की संख्या अधिक रही। प्रशासन ने बिजली व स्वास्थ्य को देखते हुए कुछ स्टाल भी लगा रखी थी । जिससे लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जा रहा था।
शिकायत करने वालों में डडौला के सरपंच धर्मबीर भी रहे। जिन्होंने ने कहा कि उनके गांव में गंदा पानी जमा हुआ। उसकी अब तक ठोस निकासी की व्यवस्था नहीं बन पायी है। बहरामपुर गांव के नरेश ने शिकायत दी कि उन्होंने तीन साल पहले ग्राम सचिव दलबीर के खिलाफ शिकायत दी थी। जिस जांच में उसे छह मांह तक निलंबित किया गया था। उस पर करोड़ों के गोल-माल का आरोप है। वर्तमान में उसे प्रशासन ने दुबारा से तैनात कर दिया है। ऐसे में उक्त मामले की जांच कर रहे अधिकारी को बदला जाय। और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाय।
विज्ञापन
नव नियुक्ति पुलिस अधीचक मनबीर भी पदभार ग्रहण करने के बाद सीधे बापौली पहुंचे। जहां पर उन्हें बापौली की महिलाओं की ओर से शिकायत मिल कि तीन माह पहले जलमाना गांव व बापौली गांव के युवकों के बीच मारपीट हुई थी। एकगुट ने गोली भी चला दी थी। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। जिस पर पुलिस कप्तान ने मामला दर्ज कराने का भरोसा दिलाया।
नौकरी मंगाने आये युवक की मार्कशीट हुई गायब
बापौली का रहने वाला प्रदीप अपनी मां के साथ नौकरी मांगने के लिए पहुंचा। नौकरी मिलना तो दूर उसकी मार्कशीट गायब हो गई। माइक से प्रसारण हो रहा था कि किसी को मिले तो प्रदीप को दें।
बिजली कनेक्शन के लिए मौके पर ही हो रहा था आम्न लाइन आवेदन
बिजली की समस्या के लिए मौके पर ही स्टाल लगाई गई थी। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन आये थे जिनका मौके पर ही ऑन लाइन आवेदन किया गया ।
सुबह होगा योगा और राजीकी स्क्लू में वृक्षारोपण
अधिकारी वहीं पर ठहरे हुए हैं। सुबह योगा का कार्यक्रम है। उसके बाद वहीं के स्कूल पर वृक्षारोपण होगा। जिसके बाद समालखा में आयोजन है।
बयान..
जून माह में व्यस्त होने के कारण बापौली में इसे जुलाई के पहले सप्ताह में लगाया गया है। जुलाई माह के अंत तक अन्य ब्लाक में उक्त दरबार लगाया जाएगा। कार्यक्रम का जिस मकसद से इसकी शुरूआत हुई है। वह पूरी होती नजर आती है।
सुमेधा कटारिया, उपायुक्त पानीपत।