फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन दो से 12 घंटे तक देरी से चल रही

एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन दो से 12 घंटे तक देरी से चल रही

Mon, 01 Jan 2018 11:55 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन दो से 12 घंटे तक देरी से चल रही
घना कोहरा बना आफत, रेल व सड़क यातायात पूरी तरह से बाधित
विज्ञापन

जिले में पिछले दो दिन से पड़ रही है घनी धुंध
- सोमवार सुबह कोहरा बनकर बरसा
- कोहरे के चलते सुबह व रात के वक्त सड़कों पर निकलना हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कोहरे में बदली धुंध से रेल व सड़क यातायात को पूरी तरह से बाधित हो गया है। जिस कारण पूरा जनजीवन भी अस्त-व्यस्त नजर आया। कोहरा होने के कारण सड़कों पर रेंग-रेंगकर वाहन चल रहे है। वहीं रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों को समय पर सिगनल तक दिखाई नहीं दे रहे। ऐसे में ट्रेनों की गति धीमी होने के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से लेकर 12 घंटे तक लेट चल रही हैं। पानीपत से अंबाला और पानीपत से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेने अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है। जिस कारण यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पा रहे है।
सोमवार सुबह घना कोहरा आफत बना। सुबह ही बारिश की बूंदों के रूप में कोहरा गिरने लगा। जिसके चलते अल सुबह दृश्यता पांच से सात मीटर तक रही। सुबह के वक्त हल्की हवा चलने के बाद कोहरा तो कुछ छट गया, लेकिन ठंड ने अपना रूप बनाए रखा। दोपहर के समय आसमान से कोहरा कुछ साफ हुआ, लेकिन दोपहर ढलते ही कोहरा फिर से छाने लगा। शाम को ही कोहरे के कारण सड़क पर कुछ नजर नहीं आ रहा था। देर रात को कोहरा फिर से छाने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोगों ने कोहरे में सफर करने से बेहतर रात को किसी ठिकाने पर बिताना बेहतर समझा।
विज्ञापन

धुंध के चलते लंबी दूरी की गाड़ियां हर रोज हो रही लेट
धुंध में ट्रेनाें को सही सिगनल न मिल पाने के कारण लंबी दूरियाें वाली सभी गाड़ियां हर रोज अपने निर्धारित समय से लेट हो रही है। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों को लेट होने का मुख्य कारण धुंध है। धुंध में ट्रेनों को सही सिंगनल नहीं दिखने से ट्रेनें टे्रने लेट होती है। रेल में दूर दराज जाने वाले यात्रियों का सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अमृतसर से नांदेड़ को जाने वाली 12716 संचखंड एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 12 घंटे लेट चल रही है। जिस कारण यात्रियों को राते खुले आसमान व खुले स्टेशन पर ठंडे फर्श पर ही गुजारनी पड़ रही है। वहीं बस भी निर्धारित समय पर नहीं चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव तापने को मजबूर हुए लोग
सोमवार को कोहरा छाने के साथ ठंड बढ़ गई है। ऐसे में अलाव तापने को मजबूर हो गए। लोग सुबह से लेकर दिनभी अलाव तापते नजर आए। बाजार व कुछ वीआईपी एरिया में लोगों ने ठंड से बचने के लिए रूम हीटर का सहारा लिया। ग्रामीण आंचल में लोगों ने पराली व लकड़ी जलाकर सर्दी से बचने का सहारा तलाश किया। सोमवार शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। बाजार सामान्यत समय से दो घंटे पहले ही बंद हो गए।
ये ट्रेने है अपने निर्धारित समय से लेट
पानीपत की ओर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन
12716 संचखंड एक्सप्रेस 12 घंटे लेट
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस दस घंटे लेट
12926 पश्चिम एक्सप्रेस दो घंटे लेट
12920 मालवा एक्सप्रेस आठ घंटे लेट
14038 पठानकोट सुपरफास्ट छह घंटे लेट
14732 बठिंडा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट
अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेन
18101 टाटा मूरी एक्सप्रेस नौ घंटे लेट
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे लेट
12497 शान-ए-पंजाब छह घंटे लेट
12716 सचखंड एक्सप्रेस चार घंटे लेट
14217 उच्चाहार एक्सप्रेस छह घंटे लेट
12925 पश्चिम एक्सप्रेस चार घंटे लेट
12459 अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे लेट
14731 बठिंडा एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे लेट
12919 मालवा एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे लेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed