{"_id":"638284a4a0b01c677f31eb5e","slug":"13-year-old-boy-hanged-while-playing-mother-took-him-down-to-the-hospital-panipat-news-knl1287863153","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खेल-खेल में फंदे पर झूल गया 13 वर्षीय किशोर, मां ने नीचे उतार अस्पताल पहुंचाया, तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खेल-खेल में फंदे पर झूल गया 13 वर्षीय किशोर, मां ने नीचे उतार अस्पताल पहुंचाया, तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतलौडा/पानीपत। गांव भालसी में खेल-खेल में एक 13 वर्षीय बच्चा फंदे पर झूल गया। छोटे भाई ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो मां को बुलाकर लाया, मां ने उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। बच्चे ने कमरे में करीब 12 फीट ऊंचाई पर रस्सी से फंदा लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामले में धारा-174 में कार्रवाई की गई है।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर क्षेत्र निवासी हफिजउल ने बताया कि उसकी बहन नरगिस, जीजा कौशर अपने बच्चों समेत पानीपत के गांव भालसी में करीब एक साल से रह रहे हैं। यहां वह एक डाई हाउस फैक्टरी के क्वाटरों में रहते हैं। शुक्रवार को कौशर काम पर गया था। घर पर बहन नरगिस अपने तीनों बच्चों के साथ थी। उसका बड़ा बेटा नाजिम राजा (13) वहीं खेल रहा था। वह दोपहर को दूध पीने घर आया और फिर खेलने चला गया। कुछ देर बाद फिर आया और उर्दू की पढ़ाई करने की बात कह कर चला गया। वह बाहर जाकर फिर से अन्य बच्चों के साथ खेलने लगा। खेलते-खेलते वह लापता हो गया और काफी देर तक उसका पता नहीं चला। नाजिम को तलाशते हुए सात वर्षीय छोटा भाई नसीम क्वार्टरों के आखिरी कमरे तक पहुंच गया, जहां देखा कि नाजिम गार्डर से बंधी पतली रस्सी से फंदे पर लटका है। वह दौड़कर मां को बुलाकर लाया। मां ने बेटे को फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी सांस चल रही थी। उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि खेल-खेल में ही नाजिम ने रस्सी से फंदा लगाया है।
बॉक्स
तीन माह पहले ही गांव से बुलाया था
पिता कौशर ने बताया कि बड़ा बेटा गांव में दादा-दादी के पास रहता था। 17 दिसंबर को उन्हें अजमेर में दरगाह के लिए जाना था, इसलिए उसने बेटे को अपने पास बुला लिया था। 14 दिसंबर को दादा-दादी भी पानीपत आ जाते, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया। नाजिम पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। उसके तीन बच्चे हैं, नाजिम से छोटा नसीम और पांच वर्षीय बेटी कोयल है।
विज्ञापन
वर्जन
खेल के दौरान यह घटना हुई है, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, मतलौडा थाना प्रभारी