फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   12 new cases of dengue including children and teenagers found, number reaches 213

Panipat News: बच्चे, किशोर समेत डेंगू के 12 नए केस मिले, संख्या 213 पर पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
12 new cases of dengue including children and teenagers found, number reaches 213
पानीपत। जिले में डेंगू का बरकरार है। पिछले पांच दिन में डेंगू के रिकॉर्ड 48 नए केस मिल चुके हैं। शुक्रवार को भी एक बच्चा, एक किशोर समेत जिले में डेंगू के एक साथ 12 नए केस मिले हैं। यह सभी केस निजी अस्पतालों से आए हैं। इनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अब जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 213 पहुंच चुकी है। हालांकि जिले में डेंगू का रिकवरी रेट 100 प्रतिशत है। अब डेंगू का पॉजिटिविटी रेट 14 प्रतिशत से अधिक है। डेंगू के साथ साथ जिला वायरल फीवर की चपेट में है। वायरल फीवर में भी डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। बच्चे वायरल फीवर की जल्द चपेट में आ रहे हैं। हर परिवार में वायरल फीवर के मरीज हैं। जिले में अब प्रतिदिन एक हजार से अधिक एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन




जिले की लगभग 50 लैब पर प्रतिदिन ढाई हजार से अधिक सीबीसी टेस्ट हो रहे हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक नए डेंगू के संदिग्ध रोेगी मिले रहे हैं। इसके साथ साथ डेंगू का खतरा अब अधिक गहरा गया है। नए मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जहां डेंगू के रोगी मिले हैं वहां पर अब स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। यहां 250 से अधिक बुखार पीड़ितों के ब्लड स्लाइड बनाई गई है। लगभग 250 मकानों में लार्वा जांचा गया है। यहां सात स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल वारयल फीवर के वेरिएंट में काफी बदलाव है। बुखार के साथ साथ शरीर में दर्द व थकान से रोगी परेशान हैं। बुखार जाने के बाद भी 15-20 दिन तक रोगी की बॉडी रिकवर नहीं कर पा रही है। उन्हें सिर दर्द व पैरों में दर्द की शिकायत बनी रहती है। डॉक्टर लोगों को ओआरएस के घोल का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।




यहां मिले डेंगू के नए मरीज

विराट नगर में 55 वर्षीय महिला, गोयला खुर्द गांव में 32 वर्षीय महिला, वीवर्स कॉलोनी में 43 वर्षीय महिला, यमुना एंक्लेव में 28 वर्षीय युवक, संजय कॉलोनी में 31 वर्षीय युवक, बापौली में 30 वर्षीय युवक, सनौली खुर्द में 52 वर्षीय महिला, सेक्टर 12 में 30 वर्षीय युवक, विकास नगर में 15 वर्षीय किशोर व सेक्टर 12 में 13 वर्षीय बच्चे की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।








साल दर साल डेंगू के मरीज-



साल- मरीज

2020- 274

2021- 287

2022- 296

2023- 351

2024- अब तक 213




उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि डेंगू का खतरा लगातार बरकरार है। अब शुक्रवार को डेंगू के नए 12 केस मिले हैं। यहां एंटी लार्वा एक्टिविटी चल रही है। लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed