{"_id":"595156514f1c1bd4058b4637","slug":"111498502737-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत के लिए फ्लाईओवर बंद, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत के लिए फ्लाईओवर बंद, वाहन चालक परेशान
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरम्मत के लिए फ्लाईओवर बंद, वाहन चालक परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। रेलवे फ्लाईओवर को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है। इससे चुलकाना की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। साथ ही दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे हैं। रेलवे फ्लाईओवर चुलकाना रोड पर मरम्मत हो रही है। इस वजह से भारी वाहनों की आवाजाही पहले ही रोक दी गई थी। सोमवार से फ्लाईओवर के दोनों तरफ दीवार बनाकर सभी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इसके बाद दोपहिया वाहन चालक और राहगीर जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे हैं। लाइन क्रॉस के बाद रोड पर आने के लिए संकरा रस्ता है। इसके एक तरफ गड्ढा तो दूसरी तरफ दीवार है। इससे दो पहिया वाहन चालकों के गिरने की आशंका रहती है। अजय, कमल, रामचंद्र, संजीव, रोहित, सलिल, सपना, कमलेश, मूर्ति ने बताया कि फ्लाई ओवर करीब एक दर्जन गांवों को समालखा से जोड़ता है। रास्ता बंद होने से परेशानी हो रही है।