फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   9

9

Sun, 27 May 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
9
98.2 प्रतिशत अंकों सहित बाल विकास स्कूल का छात्र अर्चित रहा अव्वल
विज्ञापन

सीबीएसई द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में विभिन्न स्कूलों के विद्याथियों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
फोटो संख्या- 12 से 30
पानीपत । केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में विभिन्न स्कूलों का प्रदर्शन शानदार रहा। सीबीएसई द्वारा घोषित परिणाम में बाल विकास स्कूल माडल टाऊन का रिजल्ट बेहद शानदार रहा। स्कूल प्राचार्या रितू मारवाहा ने बताया कि स्कूल के छात्र अर्चित गोयल ने वाणिज्य संकाय में 500 में से 491 अंक अर्थात 98.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार विज्ञान संकाय के छात्र ऋषभ गोयल ने 486 अंक अर्थात 97.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में दूसरा तथा ह्यूमिनिटी में सिमरन सांगवान ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त के अलावा प्रार्थना धवन ने 96.4 प्रतिशत, मानस गर्ग ने 95.8 प्रतिशत, करण चुघ ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया।
सी.बी.एस.ई. द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित होते ही डी.पी.एस. पानीपत रिफाइनरी के विद्याथयों के चेहरे खिल उठे। इस वर्ष विद्यालय के कुल 105 विद्र्याथियों ने परीक्षा में भाग लिया और विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा अंजली गोयल ने 97.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में टॉप किया। विद्यालय के 16.2 प्रतिशत विद्याथयों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि 40 प्रतिशत विद्याथयों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं 70.5 प्रतिशत विद्याथयों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस वर्ष कक्षा 12वीं में प्रति विद्यार्थी औसत अंक 84.24 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल पानीपत सिटी के छात्रों ने बारहवीं कक्षा में शानदार परिणाम दर्शाया। विद्यालय के छात्रों में स य वर्मा ने 98 प्रतिशत कॉमर्स में, स यता सूरी ने आट्र्स में 96.4 प्रतिशत तथा प्रभजोत सिंह ने विज्ञान संकाय में 96.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्रों पाल्की अग्रवाल ने गणित में 100, गौतम खन्ना ने पेंटिंग में 100, प्रेरणा सहरावत ने बायोलॉजी में 99, शिवानी गर्ग तथा राघव नारंग ने बिजनेस स्टडीज में 99, इकोनॉमिक्स में स य वर्मा, पाल्की अग्रवाल, समीक्षा कादयान, मिहिर सैनी तथा मुस्कान गाबा ने 99, यूजिक में प्रभजोत सिंह ने 99, एकाउंटेंसी में पाल्की अग्रवाल ने 98, गौतम खन्ना ने फिजिक्स में 98, विदित खन्ना तथा गौरव शर्मा ने फिजिकल एजुकेशन में 98, पोलिटिकल साइंस में स यता सूरी ने 98, जियोग्राफी में सभ्यता सूरी ने 97, केमिस्ट्री में गौतम खन्ना तथा प्रेरणा सहरावत ने 96, इंग्लिश में शगुन ने 96, आई पी में लारिका तथा मान्या ने 94, सोशियोलॉजी में आदित्य बंसल ने 94, सभ्यता सूरी ने साइकोलॉजी में 91 अंक प्राप्त किये। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना जैन ने बताया कि छात्रो, अभिभावकों तथा अध्यापकों की कड़ी मेहनत आज अच्छे परिणाम के रूप में दिखाई दे रही है। उन्होंने छात्रों के सुनहरे भविष्य की कामना की तथा उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन अमित राणा ने छात्रों को अच्छे परिणाम की बधाई देते हुए बताया कि वे विद्यालय में हमेशा ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास करते हैं जिससे छात्रों का बहुमुखी विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सी.बी.एस.ई. द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने पर एम.ए.एस.डी. पब्लिक स्कूल में अध्यापकों व विद्याथयों के चेहरे खिल उइे। विज्ञान संकाय में शिवम सचदेवा ने 94.4 प्रतिशत अंक व वाणिज्य संकाय में हषत गोल्चा ने 93.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में पारस मित्तल ने 93.8 प्रतिशत अंक और वाणिज्य संकाय में रंचित सेठी ने 90.4 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार विज्ञान संकाय में आकाश बठला ने 93 प्रतिशत व वाणिज्य संकाय में सेजल ने 90 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के 12 विद्याथयों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के परीक्षा परिणाम को शानदार बनाया। विद्यालय की प्रबंध समिति सदस्यों एवं प्रधानाचार्य अजग गुप्ता ने अव्वल आए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।
केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के परिणाम में सर छोटू राम हेरिटेज स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के कुल 109 विद्याथयों ने 12वीं की परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। स्कूल के 5 विद्याथयों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि 44 विद्याथयों ने 80 प्रतिशत से अंधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 101 विद्याथयों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। भावना ने विद्यालय में सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चेतन ने 92.3 प्रतिशत, अजय मलिक ने 92.2 प्रतिशत, पूजा सांगवान ने 91.4 प्रतिशत तथा मोहित ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में स्कूल का नाम रोशन किया।
केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में गुरू गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल के विद्याथयों ने दम-खम दिखाया। विद्यालय के 42 में से 32 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। विज्ञान वर्ग में छात्रा हिमानी ने 92.2 प्रतिशत, हिमप्रीत ने 88.8 प्रबितशत, जयनारायण ने 88.2 प्रतिशत, रितेश ने 86.4 प्रतिशत, ललित ने 84.8 प्रतिशत, योगेश ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य वर्ग में भावना ने 90.4 प्रतिशत, जाह्नवी ने 86 प्रतिशत, भोरया ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 90 प्रतिशत से अधिक अंक अंगे्रजी में 2 छात्रों ने,गणित में 2 छात्रों ने , भौतिकी में रितेश ने, रयायन में 3 छात्रों ने, शारीरिक विज्ञान में 2, कला अध्ययन में 5, अर्थशास्त्र में भावना, वाणिज्य अध्ययन में अंकित ने प्राप्त्र्जनकए। इसी प्रकार अंग्रेजी में 10, गणित में 2, भौतिकी में 6, रसायन विज्ञान में 3, शारीरिक शिक्षा में 2, जीव विज्ञान में 2, कला अध्ययन में 12, अर्थशास्त्र में 2, वाणिज्य अध्ययन में 2 तथा सां यिकी में 2 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान बनाया। विद्यालय के निदेशक मनोज धमीजा व प्रधानाचार्या पूजा जुनेजा सहित सभी अध्यापकों ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल पानीपत का 12 वी कक्षा का सीबीएसई का परिणाम हर साल की भांति इस साल भी अव्वल रहा स विद्यालय में वर्ष 17-18 में कुल 242 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमे से 30 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से उपर अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। आर्ट में योगेश ने 83 प्रतिशत, विशाल 82.2 प्रतिशत, सागर 82.2 प्रतिशत, निधि 82 प्रतिशत, रोहित 81 प्रतिशत, निष्ठा 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। कॉमर्स में लक्ष्य 92 प्रतिशत, नीरू 90.2 प्रतिशत, मैताली 90प्रतिशत, महक 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साइंस में जतिन जैन 90.2 प्रतिशत, राजन गोयल 86.2 प्र्रतिशत व निष्ठां 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में अपना नाम स्वणिम अक्षरों में लिखवा लिया। इस दोरान विद्यालय के निर्देशक आचार्य अभय आर्य ने सभी विद्यार्थियों अध्यापको व अभिभावको को बधाई दी। प्रिंसिपल रेखा शर्मा ने भी सभी बच्चो को मेहनत की महत्वपूर्णता बताते हुए सभी को बधाई दी और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के बारहवीं कक्षा में कुल 120 छात्र थे। जिसमें से 119 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें से 118 छात्र सफल रहें। विद्यालय का परिणाम 99.16 प्रतिशत रहा और 34 छात्र मेरिट में रहे। जबकि 97 बच्चों ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त की। विज्ञान संकाय में गरिमा बंसल ने 95.4 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में सोनिया लांबा ने 94 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में मंजू ने 85 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल में इस सफलता को देखते हुए उत्सव का माहौल था। विद्यालय की प्र्रधानाचार्या विनीता क ुमार तोमर और मु याध्यापिका डॉ. नीलम वत्स ने सभी विद्याथियों को उनकी इस सफलता पर बधाई दी।
द मिलेनियम स्कूल पानीपत का 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कू ब ल के कक्षा 12वीं के 15 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि 45 प्रतिशत विद्याथयों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प् ब राप्त किए। छात्रा शालू जागलान ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कॉमर्स की छात्रा याशिा, विज्ञान संकाय से वसू मोर तथा ह्यूमिनिटी से महक मैनी ने संयुक्त रूप से 95.4 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कॉमर्स की छात्रा सोनाली सचदेवा ने 95 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया।
डी.ए.वी. स्कूल सैक्टर-12 हुडा का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्रा अपूूर्वा शर्मा विद्यालय में प्रथम रही। नॉन मैडिकल स्ट्रीम में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लक्ष्य चावला ने प्रथम स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में मुस्कान ङ्क्षसगला 95.2 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल रही। 10 विद्याथयों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रधानाचार्य ने विद्याथयों को बधाई देते हुए उनके उजवल भविष्य की कामना की। पूरे विद्यालय में उल्लास व खुशी का माहौल रहा।
आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपेक्षाकृत रूप से श्रेष्ठतम अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा अभिभावकों का नाम रोषन किया। स्कूल का रिजल्ट 99.1 प्रतिशत रहा। कुल विद्यार्थी (109) थे। प्रधानाचार्या गीता राठी ने अभिभावकों, बच्चों तथा अध्यापकों को बहुत-बहुत बधाई देते हुए सबका मुंह मीठा करवाया और कहा कि ये बच्चों की लगन और परिश्रम का ही फल है। चारों तरफ अभिभावक, बच्चे और अध्यापक प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। चारो तरफ का वातावरण खुषहाल लग रहा था। आई.बी.(एल) प्रबंधक कमेटी की ओर से सभी बच्चों को उनकी लगन और परिश्रम के लिए बधाई दी गई।

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में कक्षा बारहवीं का 12वीं का परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा जी ने इस उपलब्धि पर सभी बच्चों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि कक्षा बारहवीं के शानदार परिणाम का विद्यार्थियों एवं अध्यापकों की कठिन मेहनत को दिया जाता है और कहा कि जहाँ बच्चे खेल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल की छाप छोड़ते हैंए वह शिक्षा के क्षेत्र में भी स्कूल का नाम बुलंदियों पर पहुँचाया है। इस उपलब्धि पर सभी अभिभावकों को हार्दिक बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed