फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   युवकों ने महिलाओं पर की पत्थरबाजी, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो महिलाओं ने सीएम को किया ट्वीट, इसके बाद चार के खिलाफ हुआ केस दर्

युवकों ने महिलाओं पर की पत्थरबाजी, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो महिलाओं ने सीएम को किया ट्वीट, इसके बाद चार के खिलाफ हुआ केस दर्

Tue, 17 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
युवकों ने महिलाओं पर की पत्थरबाजी, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो महिलाओं ने सीएम को किया ट्वीट, इसके बाद चार के खिलाफ हुआ केस दर्
महिला के सिर में मारा पत्थर, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो सीएम को किया ट्वीट, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

-महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई न होने पर देर रात लगाया था जींद-पानीपत नेशनल हाईवे पर जाम
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। असंध रोड स्थित विर्क नगर में एक बैठक के दौरान बीच से बाइक ले जाने से मना करने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद एक पक्ष ने पत्थरबाजी कर दी। इससे एक महिला देवकी के सिर पर चोट आई। महिला ने मामले की जानकारी अपने पति और असंध नाका पुलिस को दी, लेकिन पुलिध्स ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो रात को ही महिलाओं ने देर रात असंध रोड पर जाम लगा दिया। असंध नहर नाका पुलिस चौकी इंचार्ज इंद्र कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर सीएम ट्वीट किया तो चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उधर, विर्क नगर निवासी अर्जुन यादव ने बताया कि उषा ने उनके घर के सामने पानी फेंका था। इसी बात पर उनका विवाद हो गया था। बैठक के लिए कॉलोनी की सारी महिलाएं इसे लेकर एकत्रित हो गईं। इस दौरान उषा के लड़के पंकज ने निर्मला नाम की महिला के सिर पर ईंट मार दी। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। मगर पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। इसके बाद गुस्साई महिलाओं ने रोड जाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने इस बारे में सीएम को ट्वीट कर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। असंध नाका पुलिस चौकी इंचार्ज इंद्र सिंह ने कहा कि मामले में सत प्रकाश, पंकज, उषा व निर्मला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed