फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two pantoon bridges will be built on Ravi river with 4.62 crores, preparations complete

Punjab: अजनाला में रावी नदी पर दो पैंटून पुल बनाएगी पंजाब सरकार, 12 गांवों के लोगों को होगा लाभ

Fri, 16 Sep 2022 01:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 01:33 AM IST
सार

दोनों पैंटून पुलों के निर्माण के लिए क्रमश: 236.02 लाख और 226.34 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है और इसको लेकर टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Two pantoon bridges will be built on Ravi river with 4.62 crores, preparations complete
पैंटून पुल। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब सरकार जिला अमृतसर के ब्लॉक अजनाला के गांव दरिया मूसा और गांव कोट रजादा में रावी नदी पर दो पैंटून पुल सितंबर 2023 के अंत तक बनाने के लिए तैयार है। इनके चालू होने से किसानों को अपने पशुओं और अन्य हलकी खेती-मशीनरी को दरिया के पार अपनी खेती वाली जमीनों की तरफ ले जाने के लिए किश्तियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये पुल 4.62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जाएंगे, जोकि अजनाला क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सरहद के नजदीक स्थित एक दर्जन गांवों के निवासियों खास कर किसानों की अपने खेतों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करेंगे। इससे लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि स्थानीय निवासी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि अजनाला ब्लॉक का इलाका अंतरराष्ट्रीय सरहद के बिल्कुल नजदीक है और लोगों को अपने रोजमर्रा और कृषि के कार्यों के लिए रावी नदी पार करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मंत्री ने कहा कि सरहदी क्षेत्र के लिए निर्धारित सुरक्षा उपायों के मद्देनजर यहां स्थायी पुलों का निर्माण नहीं किया जा सकता है, इसलिए राज्य सरकार ने यह पैंटून पुल मुहैया करवाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


दोनों पैंटून पुलों के निर्माण के लिए क्रमश: 236.02 लाख और 226.34 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है और इसको लेकर टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। गौर हो कि पैंटून पुल एक फ्लोटिंग ब्रिज है जो विशेष तौर पर पैदल चलने वालों और हलके वाहनों के लिए बनाया जाता है। प्रस्तावित पुलों का प्रयोग 10 मीट्रिक टन से कम भार वाले वाहनों के लिए किया जा सकता है और यह सुविधा साल में नौ महीनों की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी। मंत्री ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान इन पुलों को हटा कर सुरक्षित जगह पर रखा जाएगा और मानसून सीजन की समाप्ति के बाद फिर उसी जगह पर स्थापित किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed