फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The pothole at the entrance of the vegetable market is inviting accidents, the administration is unaware.

Panchkula News: सब्जी मंडी के प्रवेश द्वार पर बना गड्ढा दे रहा हादसो को न्योता, प्रशासन बेखबर

Thu, 05 Feb 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The pothole at the entrance of the vegetable market is inviting accidents, the administration is unaware.
कालका। कालका सब्जी मंडी के प्रवेश द्वार पर बना गहरा गड्ढा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस गड्ढे में हर समय पानी भरा रहता है जिसके चलते यहां से आने-जाने में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। इतना ही नही इस रोड से होकर ही लोग कोर्ट व मंडी में खरीददारी के लिए जाते हैं। ऐसे में मुख्यद्वार पर बना गड्ढा कभी भी किसी बड़े हादसे को दावत दे सकता है। रविवार को सब्जी मंडी लगने के चलते भारी तादाद में कालका-परवाणू-पिंजौर व आसपास के क्षेत्रों से लोग खरीददारी करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रवेश द्वार के सामने बीचो-बीच गड्ढा होने के कारण वाहन चालकों को यहां से आवागमन करने में काफी दिक्कत होती है। अनजाने में यदि किसी वाहन का टायर गड्ढे में पड़ जाता है तो गंदे पानी के छींटे राहगीरों के ऊपर पड़ने लगते हैं। स्थानीय निवासी देवेश्वर, सुनील सहित अन्य लोगो ने गड्ढे को बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन




जनहित को देखते हुए जल्द इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी। - बलदीप सांगवान, सचिव मार्किट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed