{"_id":"6aad9aed97e0236c5202c05a","slug":"demand-for-ramps-in-front-of-temples-devotees-fear-accidents-due-to-speeding-vehicles-panchkula-news-c-87-1-pan1010-141504-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मंदिरों के सामने रैंप बनाने की मांग, तेज रफ्तार वाहनों से श्रद्धालुओं को हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मंदिरों के सामने रैंप बनाने की मांग, तेज रफ्तार वाहनों से श्रद्धालुओं को हादसे का डर
विज्ञापन
गांव कोट में गुरु रविदास और गुरु वाल्मीकि मंदिर के सामने रैंप बनाने की मांग, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सड़क पार करने में परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव कोट की मुख्य सड़क पर गुरु रविदास मंदिर और गुरु वाल्मीकि मंदिर के सामने रैंप बनाने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों मंदिर सड़क किनारे स्थित हैं और सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण श्रद्धालुओं, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सड़क पार करने में परेशानी होती है और हादसे का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों के अनुसार, मंदिरों के सामने से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इनमें कई वाहन तेज गति से निकलते हैं। ऐसे में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले लोगों को सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से दोनों मंदिरों के सामने सड़क पर निर्धारित मानकों के अनुसार रैंप बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि रैंप बनने से वाहन चालकों को मंदिरों के सामने गति धीमी करने में मदद मिलेगी और श्रद्धालुओं को सड़क पार करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
ग्रामीण सोहन सिंह, मोहन लाल और ऋषिपाल ने कहा कि यह सड़क गांव का महत्वपूर्ण मार्ग है और दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। इसलिए मंदिरों के सामने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द रैंप बनवाने की मांग की है।