{"_id":"6aae09c5d7fc2c314d098385","slug":"man-dies-in-road-accident-at-raipur-rani-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुररानी: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, देर रात हुआ हादसा; दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुररानी: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, देर रात हुआ हादसा; दर्दनाक मौत
Sat, 19 Sep 2026 09:34 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, रायपुररानी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, रायपुररानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 19 Sep 2026 09:34 AM IST
सार
देर रात शख्स को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रायपुररानी जीमैक्स के पास गोलपुरा में शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से 48 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोमनाथ पुत्र बाबूराम निवासी गांव कक्कड़ माजरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमनाथ को गोलपुरा में जीमैक्स के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-6 पंचकूला स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन