फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five people were cheated of Rs 12 lakh on the pretext of sending them abroad and doing business.

Panchkula News: विदेश भेजने और कारोबार का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, पांच पर केस

Sat, 19 Sep 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Five people were cheated of Rs 12 lakh on the pretext of sending them abroad and doing business.
जमीन बिकवाकर और सोना गिरवी रखवाकर लिए रुपये, समझौते के बाद भी नहीं लौटाई रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। विदेश भेजने और वहां बड़ा कारोबार स्थापित कराने का झांसा देकर एक महिला से 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट पंचकूला की जांच रिपोर्ट के आधार पर पिंजौर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर रुपये ऐंठ लिए, लेकिन न कारोबार कराया और न ही रकम लौटाई।
पिंजौर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह होशियारपुर (पंजाब) के गांव मंडोली ब्राह्मणा निवासी रवि, उसके पति यशपाल, बेटे रोहित उर्फ रिक्की, बेटी मोहिता और दामाद को लंबे समय से जानती थी। आरोपियों ने उसे बताया कि उनका विदेश में बड़ा कारोबार है और निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलेगा। उनके झांसे में आकर पीड़िता ने अपनी जमीन कम दाम पर बेच दी और कुल 12 लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके लिए उसे अपना सोना मुथूट बैंक में गिरवी रखकर ऋण भी लेना पड़ा।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने कोई एग्रीमेंट नहीं किया। दबाव बनाने पर दिया गया 7 लाख रुपये का चेक बैंक में बाउंस हो गया। इसके बाद जनवरी 2026 में एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट के समक्ष हुए लिखित समझौते में आरोपियों ने ब्याज और खर्च सहित 17 लाख रुपये 10 जून 2026 तक लौटाने का वादा किया था और एक लाख रुपये नकद दिए थे। हालांकि तय समय तक शेष 16 लाख रुपये नहीं लौटाए गए। आरोपियों द्वारा दिया गया दूसरा चेक भी 23 जून 2026 को बाउंस हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed