फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The mercury soars to 43.2 degrees; hospital emergency wards begin filling up with patients suffering from vomiting and diarrhea.

Panchkula News: गर्मी का पारा 43.2 डिग्री पहुंचा, उल्टी-दस्त के मरीजों से भरने लगी अस्पताल की इमरजेंसी

Thu, 21 May 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The mercury soars to 43.2 degrees; hospital emergency wards begin filling up with patients suffering from vomiting and diarrhea.
लगातार बढ़ती गर्मी से दिनभर सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

अभी एक सप्ताह तक और बढ़ सकती है तपिश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दी।
शहर के सेक्टर-5, 6, 7, 8, 11, 12, 14 और 20 के बाजारों में दिनभर कम भीड़ रही। हालांकि शाम को धूप कम होने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंचकूला जिले में 26 मई तक गर्मी और बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में लू चलने के साथ दिन और रात के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहक कम नजर आए, जबकि मजदूर वर्ग और दिहाड़ी पर काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। तेज धूप में काम करने के कारण कई लोग चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी में बढ़े उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीज
सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। अस्पताल की इमरजेंसी में उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि तेज गर्मी और बाहर के खानपान की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इमरजेंसी में प्रतिदिन उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के करीब 100 मरीज आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मरीजों को दवाएं देने के साथ लू और गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, अधिक मात्रा में पानी पीने और हल्का भोजन करने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लोगों को लू से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed