फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP protests against draft Chandigarh Health Service Rules 2026

Panchkula News: आप ने चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 ड्राफ्ट पर जताया विरोध

Wed, 16 Sep 2026 10:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
AAP protests against draft Chandigarh Health Service Rules 2026
पन्नू बोले- धीरे-धीरे छीना जा रहा पंजाब का हक, 60:40 का फॉर्मूला हुआ था तय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 के ड्राफ्ट पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि इन प्रस्तावित नियमों से पंजाब का हक छीना जा रहा है। यह नियम पंजाब और हरियाणा के बीच तय 60:40 के फॉर्मूले का सीधा उल्लंघन है।
पन्नू ने बताया कि प्रस्तावित नियमों से चंडीगढ़ की मेडिकल पोस्ट में पंजाब का हिस्सा घटकर सिर्फ 36 फीसदी रह जाएगा। नए नियमों के तहत 40 फीसदी चिकित्सा अधिकारी सीधे यूटी कैडर के तहत भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने इसे गलत बताया। पन्नू ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है। पहले पंजाब यूनिवर्सिटी से सिखों से जुड़ा सिलेबस हटाया गया था। अब मेडिकल कैडर में बदलावों से सूबे के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। भाजपा पंजाब में सरकार बनाना चाहती है लेकिन उसके हक छीन रही है।
विज्ञापन



केंद्र से समीक्षा की मांग :

पन्नू ने कहा कि नया कैडर लाकर पंजाब का हिस्सा कम नहीं किया जा सकता। केंद्र सरकार को इस मामले को गंभीरता से देखना चाहिए। उन्होंने केंद्र से चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 के ड्राफ्ट की तुरंत समीक्षा करने की मांग की। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पंजाब के अधिकार सुरक्षित रहें और कम न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed