फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab protests over separate health cadre for Chandigarh

Panchkula News: चंडीगढ़ के अलग स्वास्थ्य कैडर पर पंजाब का विरोध

Wed, 16 Sep 2026 10:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Punjab protests over separate health cadre for Chandigarh
अकाली दल ने जताई आपत्ति, पंजाब पुनर्गठन अधिनियम-1966 के उल्लंघन का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग यूटी कैडर बनाने की पहल का पंजाब में सियासी विरोध बढ़ गया है। शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने इस प्रस्तावित व्यवस्था पर आपत्ति जताई है।

चंडीगढ़ प्रशासन ने यूटी चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स-2026 अधिसूचित किए हैं। इनके तहत ग्रुप-ए जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर उप-कैडर के लिए 186 पद निर्धारित हैं। अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने इसे पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 का उल्लंघन बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम पंजाब और हरियाणा के कर्मचारियों के 60:40 अनुपात को प्रभावित करेगा। चीमा ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर अधिसूचना वापस लेने की मांग की। उन्होंने पंजाब सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब के हितों की रक्षा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed