फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused in the murder case of an eight-month-old child committed suicide by hanging himself in the Central Jail.

Panchkula News: आठ माह के बच्चे की हत्या मामले में आरोपी ने सेंट्रल जेल में लगाई फांसी

Wed, 31 Dec 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The accused in the murder case of an eight-month-old child committed suicide by hanging himself in the Central Jail.
पंचकूला। पिंजौर में आठ माह के मासूम बच्चे का अपहरण व हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने अंबाला सेंट्रल जेल में आत्महत्या कर ली। आरोपी का शव मंगलवार सुबह जेल की डिस्पेंसरी के शौचालय में लोअर के नाड़े से फंदे पर लटका हुआ मिला, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पिंजौर निवासी जतिंद्र उर्फ कल्लू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला था। आरोपी को 13 सितंबर को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेजा गया था। सुबह करीब 7 बजे जेल स्टाफ ने डिस्पेंसरी के शौचालय में उसका शव देखा और तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सिटी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के पैनल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला

5 सितंबर को पिंजौर की एक कॉलोनी में आठ माह के बच्चे के अपहरण और निर्मम हत्या की घटना सामने आई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी अपने दो साथियों के साथ रात के समय शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहा था। पड़ोसी महिला द्वारा विरोध करने पर तीनों आरोपी वहां से चले गए और महिला को सबक सिखाने की नीयत से साजिश रची। आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से उसके आठ माह के बच्चे का अपहरण किया। देर रात आरोपी ने घर में घुसकर बच्चे को उठा लिया। बच्चे के रोने पर आरोपी ने उसे चुप कराने के लिए उसके मुंह में सेब ठूंस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। अब आरोपी की जेल में मौत के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed