फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Satish Kadyan became the President of Panchkula Bar Association

पंचकूला बार एसोसिएशन चुनाव: सतीश कादयान दोबारा बने प्रेसिडेंट, जगपाल सिंह को 12 वोट से हराया

Fri, 17 Dec 2021 07:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 07:31 PM IST
सार

सिद्धार्थ सिंह राणा वाइस प्रेसिडेंट बने। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में 1045 वोटरों में से 871 ने मतदान किया।

विज्ञापन
Satish Kadyan became the President of Panchkula Bar Association
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के इलेक्शन में प्रेसिडेंट सतीश कादयान की जीत की खुशी मनाते साथी वकील। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को हुए। इसमें सतीश कादयान को दोबारा प्रेसिडेंट चुना गया। वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ सिंह राणा, सेक्रेटरी केतन खुराना, ट्रेजरार शम्मी सरोहा, ज्वाइंट सेक्रेटरी मिस ज्योति को चुना गया है। पंचकूला जिला बार चुनाव समिति के चेयरमैन एडवोकेट ललित गुप्ता, रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट मुकेश कुमार, दिनेश जांगड़ा ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हांसी : एटीएम को गैस कटर से उखाड़ने प्रयास, चौकीदार को देख भागे चोर, लाखों की नकदी बची, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


चुनाव में 1045 वोटरों में से 871 वकीलों ने मतदान किया है। पंचकूला जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रेसिडेंट पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव लड़े। इसमें सतीश कादयान ने जगपाल सिंह को 12 वोट से हराया। वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए तीन उम्मीदवार थे। इसमें सिद्धार्थ सिंह राणा को 563, सोनिया गौड़ को 245,  रोहित  कुमार शर्मा को 61 वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियणा की बड़ी खबरें : विस सत्र के प्रारंभ में कांग्रेस ने उठाया जलभराव का मुद्दा और स्कूलों का समय बदला

सेक्रेटरी पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें केतन खुराना को 382, कुलवीर सिंह को 376 और समीक्षा शर्मा को 113 वोट मिले। ट्रेजरार पद के लिए दो उम्मीदवार सामने थे। इसमें शम्मी सरोहा को 637 और धीरज कुमार को 234 वोट मिले। वहीं ज्वाइंट मिस ज्योति को चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed