फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 17 December 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: विस सत्र के प्रारंभ में कांग्रेस ने उठाया जलभराव का मुद्दा और स्कूलों का समय बदला

Fri, 17 Dec 2021 06:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 06:38 PM IST
सार

सरकार ने सभी निजी व सरकारी स्कूलों के सभी कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के समय में बदलाव किया गया है। अब विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Haryana Top News 17 December 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने वर्ष 2022 का कैलेंडर जारी कर दिया है। साल में कुल 30 अवकाश रहेंगे, लेकिन इनमें से 8 छुट्टियां रविवार और शनिवार को पड़ रही हैं। ऐसे में प्रदेश के कर्मचारियों को इन आठ छुट्टियों का लाभ नहीं मिल पाएगा। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा जारी नोटिफिकेशन में तीन अनुसूची हैं। पहले अनुसूची में उन सार्वजनिक अवकाशों की सूची है, जिन दिनों हरियाणा सरकार के अधीन आने वाले राजकीय (सरकारी) कार्यालय आदि बंद रहेंगे। इन दिनों की कुल संख्या 30 हैं। हालांकि, इनमें उन 8 दिनों के अवकाश को सीधे तौर पर शामिल नहीं किया गया है जो शनिवार और रविवार को पड़ते हैं, क्योंकि इन दोनों दिन प्रदेश सरकार के कार्यालय सामान्य तौर पर बंद रहते हैं। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


हांसी: एटीएम को गैस कटर से उखाड़ने प्रयास, चौकीदार को देख भागे चोर, लाखों की नकदी बची, जांच में जुटी पुलिस

बैंक के बाहर लगे एटीएम बूथ का ताला तोड़कर चोरों ने एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया लेकिन चौकीदार को देखकर चोर फरार हो गए। बैंक का एक कर्मचारी सुबह साढ़े नौ बजे बैंक खोलने पहुंचा तो उसने देखा कि एटीएम बूथ का ताला टूटा है। इसकी सूचना तुरंत  बैंक मैनेजर को दी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा: शीतकालीन सत्र प्रारंभ, कांग्रेस ने जलभराव का मुद्दा उठाया, सीएम व मंत्री के जवाब के बाद हंगामा

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ना शुरू कर दिया है। इनेलो विधायक अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के नाम शोक प्रस्ताव में न होने पर आपत्ति जताई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी शोक प्रस्ताव पढ़ना शुरू किया है, उन्हें भी श्रद्धांजलि दे देंगे। अभय चौटाला बीच में टिका टिप्पणी करते रहे। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार में हादसा: चंडीगढ़ से आए ऑडिटर की कार पेड़ से टकराई, मौके पर गई जान, साथी कर्मचारी घायल

चंडीगढ़ से आए ऑडिटर जगदीश मलिक की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार एक अन्य घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय ऑडिटर जगदीश मलिक को हांसी में तहसील की रजिस्ट्रियों का ऑडिट करने के लिए नियुक्त किया गया था। गुरुवार शाम वह हांसी पहुंचे थे। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: सरकार ने सभी स्कूलों का समय बदला, बच्चे 10 से दो बजे तक करेंगे पढ़ाई, ढाई बजे तक अध्यापकों को रहना होगा मौजूद

हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। सरकार ने सभी निजी व सरकारी स्कूलों के सभी कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के समय में बदलाव किया गया है। अब विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं अध्यापकों को सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक उपस्थित रहना होगा। यह आदेश 20 दिसंबर से आगामी आदेश तक लागू रहेगा। पढ़ें विस्तृत खबर...


नौकरियों में फर्जीवाड़े का अनोखा विरोध: यूथ कांग्रेस ने हाईकोर्ट चौक पर लगाया काउंटर, लिखा- पैसा लाओ नौकरी पाओ

नौकरियों में फर्जीवाड़े के मामले को लेकर हरियाणा यूथ कांग्रेस ने भर्ती घोटाले के खिलाफ विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले हाईकोर्ट चौक पर नौकरियों का अनोखा काउंटर लगाया। नौकरियों की दुकान और साथ ही हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) का नाम भी लिखा है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed