{"_id":"5ed3b7008ebc3e90743f3da2","slug":"punjab-government-gave-job-to-eight-families-of-martyrs-bureau-news-pkl376730340","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहतः शहीदों के आठ परिजनों को पंजाब सरकार ने दी नौकरी, शैक्षिक योग्यता और उम्र के हिसाब से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतः शहीदों के आठ परिजनों को पंजाब सरकार ने दी नौकरी, शैक्षिक योग्यता और उम्र के हिसाब से
Mon, 01 Jun 2020 02:21 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों के पारिवारिक सदस्यों को सरकारी नौकरी देने के अपने वादे को पूरा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य से संबंधित 8 शहीदों के परिजनों को नौकरी देेने के प्रस्ताव को रविवार को मंजूरी दे दी। मुख्य सचिव करन अवतार सिंह की अध्यक्षता में सरकार द्वारा इस विषय पर गठित की गई कमेटी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपते हुए शहीदों के परिजनो की शैक्षिक योग्यता और उम्र के हिसाब से नौकरियों का चयन कर सिफारिश सौंपी थी।
इन शहीदों के परिजनों को मिली नौकरी
- अमृतसर के सथियाला निवासी सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह, जो 24 अप्रैल 2017 को छत्तीसगढ़ के सुकम में नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। उनके पुत्र अमृतबीर सिंह को राजस्व विभाग में तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है।
- भारतीय सेना के मेजर रवि इंदर सिंह संधू, जो यूएन मिशन के तहत दक्षिणी सुडान में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए। उन्हें संयुक्त राष्ट्र की ओर से डेग हेमरस्काल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। उनकी पत्नी तनवीर कौर को राजस्व विभाग में बतौर तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
- पटियाला के समाना निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग, एएन-32 विमान उड़ाते हुए अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए थे। उनकी पत्नी आस्था गर्ग को एक्साइज एंड टैक्सेशन आफिसर नियुक्त किया गया है।
- अमृतसर के गोनेवाल निवासी नायक मनविंदर सिंह, 18 नवंबर 2019 को सियाचिन ग्लेशियर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी अकविंदर कौर को राजस्व विभाग में बतौर नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
- होशियारपुर के फतेहपुर गांव के निवासी राइफलमैन सुखविंदर सिंह जो 18 जेके राइफल्स का हिस्सा थे और 16 दिसंबर 2019 को जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी इलाके में नियंत्रण रेखा पर लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उनके भाई गुरपाल सिंह को पीडब्ल्यूडी में जूनियर इंजीनियर की नौकरी दी गई है।
- फिरोजपुर के फत्तूवाला गांव निवासी बीएसएफ के कांस्टेबल (जीडी) मुख्तयार सिंह 15 जुलाई 2018 को छत्तीसगढ़ की पंखजुर सब डिविजन में नक्सलियों से मुकाबले के दौरान शहीद हो गए थे। सरकार ने उनकी पत्नी मलकीत कौर को शिक्षा विभाग में लाइब्रेरी रिस्टोरेर के पद पर नियुक्त किया है।
- होशियारपुर के रजवाल निवासी ग्रेनेडियर संजय कुमार, जो 10 अक्तूबर 2012 को 5-ग्रेनेडियर्स में शामिल हुए थे। 9 अप्रैल 2019 को फायरिंग अभ्यास में शहीद हो गए। उनकी बहन राधा रानी को रजिस्ट्रार को-आपरेटिव सोसाइटी विभाग में इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। - फिरोजपुर के शजराना निवासी ग्रे नेडियर लेखराज, जिन्होंने वर्ष 2011 में 332 मी डियम रेजिमेंट ज्वाइन की थी। 7 अगस्त 2018 को अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। सरकार ने उनके भाई अमनदीप को पंजाब डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर में बतौर क्लर्क नियुक्त किया है।