फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pradeep Chaudhary Lashes Out Over Power and Water Crisis; Says Public Being Forced to Block Roads

Panchkula News: बिजली-पानी संकट पर बरसे प्रदीप चौधरी, बोले- सड़कें जाम करने को मजबूर हो रही जनता

Tue, 26 May 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Chaudhary Lashes Out Over Power and Water Crisis; Says Public Being Forced to Block Roads
अघोषित बिजली कटों और पेयजल संकट पर सरकार को घेरा, कहा- किसानों की धान पनीरी भी हो रही खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। भीषण गर्मी के बीच कालका विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटों और पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि जनता सड़कें जाम करने को मजबूर हो रही है। पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने बिजली-पानी संकट को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
प्रदीप चौधरी ने कहा कि लगातार बिजली कटौती के कारण लोग दिन-रात परेशान हैं और गर्मी में चैन की नींद तक नहीं ले पा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र में बिजली और पानी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। वहीं मोरनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। चौधरी ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने किसानों की समस्या भी उठाई। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित होने से धान की पनीरी खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसान महंगे खर्च पर पनीरी तैयार करते हैं, लेकिन समय पर पानी नहीं मिलने से नुकसान झेलना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, वहीं पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने किसानों और आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार तुड़ी के बढ़ते दाम रोकने और पशुपालकों के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने में भी विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed