फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Owners of Pitbull-Rottweiler dogs will compensate for the loss and will also pay a fine if they bite an animal or a person

Panchkula News: पशु या किसी आदमी को काटने पर पिटबुल-रॉटविलर कुत्तों के मालिक करेंगे नुकसान की भरपाई जुर्माना भी देंगे

Mon, 11 Nov 2024 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Owners of Pitbull-Rottweiler dogs will compensate for the loss and will also pay a fine if they bite an animal or a person
राजस्व वसूली समिति की बैठक लेते मेयर कुलभूषण गोयल।
पंजीकरण नहीं कराने पर देना होगा जुर्माना, अभी तक 200 में से केवल 60 डॉग मालिकों ने ही कराया है पंजीकरण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम क्षेत्र में पिटबुल और रॉटविलर नस्ल के कुत्ते पालने पर प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। डॉग मालिक को किसी पशु या आदमी को काटने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। उनको पीड़ित के नुकसान की भरपाई करने के साथ ही प्रशासन द्वारा तय जुर्माना भी भरना होगा। इस आशय का एक एफिडेविट नगर निगम में जमा भी कराना होगा। उक्त नस्ल के कुत्तों को घुमाते समय उसके गले में टोकन लटकाना भी अनिवार्य होगा। राजस्व वसूली समिति की रविवार को नगर निगम में हुई बैठक में इस निर्णय पर सहमति जताई गई। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मेयर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि पिछली बार 200 पिटबुल और रॉटविलर नस्ल के कुत्तों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इस बार अभी तक केवल 60 लोगों ने ही उक्त नस्ल के कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके लिए अंतिम तिथि 31 नवंबर है। अगर पंचकूला शहर में कोई डाॅग शो होता है, तो उसमें उक्त शर्तें और हिदायतें लागू नहीं होंगी। बैठक में कहा गया कि डॉग का टीकाकरण करवाना अनिवार्य होगा। यदि पिटबुल और रॉटविलर नस्ल के डाॅग मालिकों ने उक्त हिदायतों को नहीं माना तो उन पर नगर निगम जुर्माना लगाएगी। पहला जुर्माना पांच हजार और दूसरा जुर्माना 10 हजार रुपये होगा।
डेढ़ करोड़ जमा नहीं कराने पर ठेका होगा रद्द
नगर निगम ने निर्णय किया है कि यदि पार्किंग ठेकेदार बकाया डेढ़ करोड़ रुपये जमा नहीं कराता है तो उसका ठेका रद्द कर दिया जाएगा। पार्किंग ठेकेदार द्वारा लंबे समय से नगर निगम की बनती राशि जमा नहीं करवाई जा रही है। कई बार ठेकेदार को चेताया जा चुका है, लेकिन ठेकेदार द्वारा राशि जमा नहीं करवाई जा रही है। ठेकेदार के पास सेक्टर-8, 9 और 10 की पार्किंग है। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस पार्किंग में बड़ी संख्या में रोजाना वाहन चालक आते हैं और पूरा दिन पार्किंग भरी रहती है। ठेकेदार द्वारा वाहन चालकों से लाखों रुपये मासिक तौर पर एकत्रित किए जाते हैं। इसी ठेकेदार के पास सेक्टर-14 की पार्किंग का भी ठेका था। उस पार्किंग की राशि भी ठेकेदार द्वारा जमा नहीं करवाई गई है। सदस्यों ने कहा कि पार्किंग ठेकेदार को एक सप्ताह का नोटिस दिया जाए, यदि उसके द्वारा राशि जमा नहीं करवाई जाती है, तो उसका ठेका रद्द कर दिया जाए। इसके बाद नगर निगम अपने स्तर पर पार्किंग चलाए। निगम आयुक्त अपराजिता ने कहा कि ठेकेदार को नोटिस दिया जा रहा है और पूरी राशि वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

फुटपाथ पर नहीं खड़े होने देंगे
शहर में अवैध रेहड़ी-फड़ी का मुद्दा भी उठा। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि काफी समय से शहर में अवैध रेहड़ी फड़ी की संख्या बढ़ती जा रही है। इन अवैध रेहड़ी फड़ी के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इन रेहड़ी फड़ी को उठाने का अभियान भी तुरंत प्रभाव से शुरू किया जाएगा और किसी को भी अवैध तौर पर सड़क किनारे या फुटपाथ पर खड़े नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed