फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On the occasion of Prakash Parv of Guru Gobind Singh, lakhs of devotees offered prayers at Gurudwara Sri Nada Sahib

Panchkula News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर लाखों संगत ने गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में माथा टेक की अरदास

Thu, 18 Jan 2024 03:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Prakash Parv of Guru Gobind Singh, lakhs of devotees offered prayers at Gurudwara Sri Nada Sahib
--विस अध्यक्ष ने सेक्टर-7, 15 और गुरुद्वारा श्री कूहनी साहिब में भी टेका माथा
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल ने गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में माथा टेक कर दी अरदास



संवाद न्यूज एजेंसी
पंचूकला। शहर में बुधवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी गुरुद्वारों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। गुरुद्वारों में सुबह से ही कथा कीर्तन शुरु हो गए थे। गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इसके साथ ही शहर के अन्य गुरुद्वारों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में सुबह साढ़े आठ बजे श्री अखंड साहिब पाठ के भोग डाले गए। सुबह दो बजे से रात ग्यारह बजे तक गुरमुख समागम चला। सेक्टर-7 श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में सुखमनी सेवा सोसाइटी द्वारा गुरबाणी कीर्तन, रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। गुरुद्वारों में संगतों के लिए पूरे दिन लंगर की व्यवस्था की गई थी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में माथा टेका इसके अलावा हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने एमडीसी सेक्टर-5 स्थित गुरुद्वारा श्री कूहनी साहिब, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-7 और गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-15 में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

गुरु गोबिंद सिंह जी ने देश-धर्म के लिए न्यौछावर न्योछावर किया परिवार : बंडारू दत्तात्रेय

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह एक महान संत और योद्धा थे, जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की थी। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने देश व धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार न्यौछावर कर दिया। उन्होंने योद्धाओं का निर्माण कर खालसा पंथ की स्थापना की। राज्यपाल ने कहा कि देश में शस्त्र विद्या तथा धर्म विद्या दोनों की आवश्यकता है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने शस्त्र धारण कर देश रक्षा को सर्वोच्च माना। राज्यपाल ने लोगों से आह्वान किया कि वे गुरु गोबिंद सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं, यहीं गुरु गोबिंद सिंह को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देश की भावी पीढ़ी को श्री गोबिंद सिंह जी के इतिहास के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए ताकि वे भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश को ओर मजबूत और शक्तिशाली बनाने में अपना योगदान दें सके। इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव रमणीक सिंह मान ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को सिरोपा व गुरु गोबिंद सिंह जी का चित्र भेंट किया। उन्होंने राज्यपाल को गुरु गोबिंद सिंह जी का जफरनामा भी भेंट किया।
विज्ञापन



शहीद परिवार का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता : ज्ञानचंद गुप्ता
हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी एक महान योद्धा थे, जिन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने परिवार को न्योछावर कर दिया। उनका यह बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। गुरु गोबिंद सिंह जी ने समाज में परस्पर भाईचारा व सद्भावना का संदेश दिया। उनकी स्मृति को याद रखने के लिए नई पीढ़ी को इतिहास, संस्कृति, देश और धर्म के लिए दी गई सबसे बड़ी कुर्बानी से जोड़े रखने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से गुरु गोबिंद सिंह जी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि एकता में शक्ति होती है इसलिए समाज में परस्पर भाईचारे व एकता का संदेश देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुद्वारों में लगाया चाय, पकौड़े, फल का लंगर

सेक्टर-15 गुरुद्वारा श्री शहीद बाबा अवधु सिंह गुरुद्वारे में सुबह ग्यारह बजे श्री अखंड साहिब के भोग डाले गए। जत्थेदार धर्म सिंह और बीबी कुलविंदर कौर ने बताया कि गुरुद्वारे में अलग-अलग रागी जत्थों के द्वारा कथा कीर्तन किया गया। गुरुद्वारे में संगतों के लिए चाय-पकौड़े और फल का लंगर लगाया गया। सेक्टर-5 एमडीसी गुरुद्वारा श्री कूहनी साहिब के संत बाबा अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में सुबह दस बजे श्री अखंड साहिब पाठ के भोग डाले गए। रात नौ बजे तक कथा कीर्तन चला। सेक्टर-7 गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान कंवर पाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में पूरे दिन कथा कीर्तन चला। शाम को गुरुद्वारे में दीप माला की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed