पंचकूला। महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकूला की मीटिंग सेक्टर-20 में हुई। इस मौके पर प्रेस सेक्रेटरी तरसेम गर्ग ने बताया कि प्रेसिडेंट जगमोहन गर्ग, जनरल सेक्रेटरी अमित जिंदल और कोषाध्यक्ष अनिल गोयल को चुना गया। इस मौके पर पैटर्न बालकृष्ण बंसल, पूर्व प्रधान अशोक जिंदल, सतप्रकाश अग्रवाल, मातेराम गोयल, सज्जन जिंदल, जयपाल जैन, नितिन अग्रवाल, प्रेम चंद गर्ग, तेजपाल गुप्ता, सोमनाथ दीवान, बालकिशन सिंगल कोयलेवाला, तरसेम गर्ग, सज्जन बंसल, रामगोपाल गोयल, अरुण सिंघल, जयकिशन बंसल, मधुसूदन बालासरिया, बजरंग लाल बंसल, राकेश गर्ग, घनश्याम गर्ग, ओपी गोयल, राजिंदर गुप्ता, विकास गोयल, मुकेश गर्ग, राधेश्याम गुप्ता, योगराज बंसल, पवन बंसल, पवन गर्ग, वरिंदर गुप्ता, उमेश गुप्ता मौजूद रहे। अरुण सिंघल ने सभी ट्रस्टी को फूलों का गुलदस्ता देकर नई टीम को बधाई दी। इस मौके पर प्रेसिडेंट जगमोहन गर्ग, जनरल सेक्रेटरी अमित जिंदल ने कहा कि वेलफेयर ट्रस्ट में एजुकेशन, गरीब बच्चियों की शादियां, पर्यावरण को बढ़ावा देना, पानी के बचाव की सुरक्षा करना, इसके अलावा गरीब लड़कियों की शादी के लिए अलग से मदद करना, गरीबों महिलाओं को पेंशन देना और समाज के कामों में सम्मलित रहेगा। इसके अलावा कोरोना महामारी में सरकारी अस्पताल और अन्य लोगों की संस्था की ओर से मदद की है। इस मौके पर सभी ट्रस्टियों ने नवनिर्वाचित कमेटी को मुबारकबाद दी।