फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Judge sahib exploits, either give justice or allow suicide

जज साहब करते हैं शोषण, या तो न्याय दिलाएं या दे दें खुदकुशी की अनुमति

Tue, 17 May 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Judge sahib exploits, either give justice or allow suicide
चंडीगढ़। मानसा की अदालत में तैनात कर्मचारी सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम पत्र लेकर हाईकोर्ट पहुंचा। पत्र में उसने लिखा कि जज कर्मचारियों को परेशान करते हैं और अपने घर का काम करवाते हैं। उसने कहा कि या तो उसे इंसाफ दिया जाए या फिर आत्महत्या की अनुमति।
विज्ञापन

हरमीत सिंह ने मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र में कहा कि कोर्ट परिसर में जिन कर्मचारियों की नियुक्ति है उन्हें जज परेशान करते हैं। जजों को घर पर काम के लिए अलग से कर्मचारी मिलते हैं फिर भी कोर्ट में मौजूद कर्मियों को घर के काम में लगा दिया जाता है। उसने कहा कि कोर्ट के कर्मचारियों को लेकर हाईकोर्ट समय-समय पर दिशानिर्देश भी जारी करता है लेकिन निचली अदालतों में आदेश का पालन नहीं होता है। जजों के खिलाफ अक्सर कोई आवाज उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। जो व्यक्ति आवाज उठाता है उसका या तो तबादला कर दिया जाता है या फिर उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी जाती है।
विज्ञापन

हरमीत सिंह ने कहा कि वह आवाज उठाने का परिणाम भुगत रहा है। सबसे पहले उसका तबादला लुधियाना से मानसा कर दिया गया। इसके बाद उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा गई और सर्विस बुक में रेड एंट्री कर दी गई। उसके खिलाफ दस्तावेजों को गायब करने के आरोप में मामला भी दर्ज करवाया गया। 8 वर्ष की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट ने उसे निर्दोष पाया। अभी भी उसके खिलाफ विभागीय जांच जारी है। हरमीत ने मुख्य न्यायाधीश से कहा कि या तो उसे इंसाफ दिया जाए या फिर आत्महत्या की अनुमति।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों हरियाणा में एक जज के गनमैन ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed