फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Markets decorated for Rakshabandhan, sisters tied the thread of love

Panchkula News: रक्षाबंधन पर सजे बाजार, बहनों ने बांधा प्रेम का रक्षा सूत्र

Sat, 29 Aug 2026 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Markets decorated for Rakshabandhan, sisters tied the thread of love
रायपुररानी, रामगढ़ और बरवाला में हर्षोल्लास से मनाया पर्व, कहीं समाजसेवियों तो कहीं भाइयों की कलाई पर सजी राखियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी/रामगढ़/बरवाला। क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। दूर-दराज से बहनें भाइयों के घर पहुंचीं और तिलक कर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उपहार दिए। बाजारों में दिनभर रौनक रही। राखियों के साथ रसगुल्ले, लड्डू, बर्फी और अन्य मिठाइयों की जमकर खरीदारी हुई। महिलाओं और बच्चों ने रंग-बिरंगी राखियां खरीदीं।
रामगढ़ क्षेत्र में भी रक्षाबंधन उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्मिता शर्मा, पिंकी रानी, सुमन रानी, रीटा शर्मा, रीना रानी, मीना शर्मा और चरण देवी ने कहा कि सनातन संस्कृति में हर पर्व का सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व है। त्योहार आपसी भाईचारा बढ़ाने का संदेश देते हैं।
विज्ञापन

बरवाला के गांव बतौड़ में रक्षाबंधन पारंपरिक रीति-रिवाज से मनाया गया। बहन-बेटियों ने समाजसेवियों को रक्षा सूत्र बांधे, जबकि समाजसेवियों ने उपहार देकर उनका सम्मान किया। पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी लक्ष्मण दास ने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह, सम्मान, विश्वास, सहयोग और सुरक्षा की भावना मजबूत करने का संदेश देता है। कार्यक्रम में सतपाल राणा, रामकुमार, मुकेश शर्मा, एडवोकेट मनीष कुमार, हरमेल सिंह और सुरेश पाल ने पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बरवाला व देहात के गांवों में भी पर्व को लेकर उत्साह रहा। बहनों ने भाइयों का तिलक कर राखी बांधी और भाइयों ने उपहार दिए। बाजारों में राखी, मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर रौनक रही। महिलाओं ने हरियाणा रोडवेज की मुफ्त यात्रा का लाभ उठाकर भाइयों के घर पहुंचकर राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed