फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda dominates 195 Congress delegates, Selja at number two

Haryana Congress: 195 डेलिगेट की सूची जारी, दिखा हुड्डा का दबदबा, नंबर दो पर सैलजा

Sun, 02 Oct 2022 02:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 02 Oct 2022 02:30 AM IST
सार

डेलिगेट में हुड्डा खेमे का वर्चस्व होने से कांग्रेस में गुटबाजी और बढ़ सकती है। जिन बड़े नेताओं के समर्थक एडजस्ट नहीं हुए हैं, वे आने वाले दिनों में विरोधी तेवर अपना सकते हैं।

विज्ञापन
Hooda dominates 195 Congress delegates, Selja at number two
भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस के 195 डेलिगेट की सूची आखिरकार शनिवार को घोषित हो गई। डेलिगेट बनाने में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा का दबदबा रहा है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा अपनों को डेलिगेट बनवाने में दूसरे नंबर पर रही हैं। रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव के इकाई के आंकड़े में ही डेलिगेट बने हैं।

विज्ञापन


नब्बे से सौ डेलिगेट हुड्डा समर्थक हैं। इनसे आधी संख्या सैलजा समर्थकों की है। हुड्डा समेत सभी विधायक डेलिगेट बनाए गए हैं। राज्यसभा सदस्य सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा को भी सूची में जगह मिली है। सैलजा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूल चंद मुलाना, धर्मपाल मलिक और वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष उदयभान भी डेलिगेट में शामिल हैं। सूची में पिता-पुत्रों, मां-बेटी, पति-पत्नी को एक साथ स्थान मिला है। महम के पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व वित्त मंत्री संपत्त सिंह इत्यादि को डेलिगेट नहीं बनाया गया है। संपत्त सिंह अपने बेटे को डेलिगेट बनाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन


डेलिगेट में हुड्डा खेमे का वर्चस्व होने से कांग्रेस में गुटबाजी और बढ़ सकती है। जिन बड़े नेताओं के समर्थक एडजस्ट नहीं हुए हैं, वे आने वाले दिनों में विरोधी तेवर अपना सकते हैं। किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा ने डेलिगेट बनाने में मनमानी किए जाने की शिकायत कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री से की थी, लेकिन उन्होंने उसे खारिज कर दिया। मिस्त्री ने यह कहते हुए सूची जारी कर दी कि पूरी प्रक्रिया के तहत ही डेलिगेट बनाए गए हैं। सैलजा ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल जिले के अलावा कुरुक्षेत्र के शाहबाद इत्यादि क्षेत्रों में अपने सबसे अधिक डेलिगेट बनवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों को बनाया : हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेसियों को ही डेलिगेट बनाया गया है। जिनका हक बनता था, उन्हें सूची में जगह मिली है। रिटर्र्निंग अधिकारी की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई है। नियुक्तियों में उनके-हमारे को आधार नहीं बनाया गया।

एक परिवार के ये बने डेलिगेट

भूपेंद्र हुड्डा-दीपेंद्र हुड्डा
कैप्टन अजय यादव-चिरंजीव राव
किरण चौधरी-श्रुति चौधरी
रामकिशन गुर्जर-शैली
फूलचंद मुलाना-वरुण मुलाना

इन पूर्व मंत्रियों को जगह
भीमसेन मेहता, सुभाष गोयल, सुखबीर कटारिया, अशोक अरोड़ा, एमएल रंगा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed