{"_id":"629d0010fe1eb83bf76d6506","slug":"haryana-wrestlers-dominated-11-medals-including-5-gold-pkl-office-news-pkl452801383","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छाया हरियाणा: पहलवानों ने दिखाया अपना दमखम, पांच स्वर्ण समेत 11 पदक झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छाया हरियाणा: पहलवानों ने दिखाया अपना दमखम, पांच स्वर्ण समेत 11 पदक झटके
Mon, 06 Jun 2022 12:42 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:42 AM IST
सार
46 किलोग्राम भारवर्ग की लड़कियों के फाइनल मैच में भी दोनों खिलाड़ी हरियाणा के थे। तनु ने स्नेहा को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और स्नेहा को रजत मिला।
विज्ञापन
Khelo India Youth Games
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 के दौरान रविवार को कुश्ती में हरियाणा का पूरी तरह से दबदबा रहा। पहलवानी में छोरियों ने दिखाया कि वे छोरों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के पहलवानों ने कुश्ती में अपना दम दिखाकर 5 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में अपना स्थान बरकरार रखा है। 5 में से 2 स्वर्ण पदक लड़कियों के नाम रहे।
विज्ञापन
51 किलोग्राम में हरियाणा का क्लीन स्वीप
51 किलोग्राम भार वर्ग के ग्रीको-रोमन लड़कों की कुश्ती में हरियाणा ने क्लीन स्वीप किया। स्वर्ण पदक के लिए खेला गया मैच सबसे खास रहा, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी हरियाणा के थे। इसमें रोनित ने 3 प्वाइंट के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया और राहुल ने 1 प्वाइंट के साथ रजत पदक जीता।
विज्ञापन
इसी स्पर्धा में हरियाणा के कपिल दलाल और पंजाब के स्माइल ने कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर रोहित शर्मा ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे 7 साल से कुश्ती लड़ रहे हैं।
92 किलोग्राम में साहिल ने मिला गोल्ड
इसी प्रकार, 92 किलोग्राम भार वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में साहिल जागलान ने हरियाणा को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। फाइनल मैच में साहिल जागलान ने पंजाब के खिलाड़ी रोबिनप्रीत सिंह को मात देकर यह मुकाबला अपने नाम किया।
46 किलोग्राम में तनु को मिला गोल्ड
46 किलोग्राम भारवर्ग की लड़कियों के फाइनल मैच में भी दोनों खिलाड़ी हरियाणा के थे। तनु ने स्नेहा को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और स्नेहा को रजत मिला।
60 किलोग्राम में अंकित को मिला स्वर्ण
60 किलोग्राम भार वर्ग ग्रीको-रोमन लड़कों की कुश्ती में स्वर्ण पदक के लिए खेले गए मैच में भी दोनों खिलाड़ी हरियाणा के थे। इसमें से अंकित ने आशीष मोर को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आशीष मोर को रजत के साथ संतोष करना पड़ा। इसी स्पर्धा में हरियाणा रवि कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
57 किलो में हरियाणा की ज्योति ने जीता स्वर्ण
57 किलोग्राम भारवर्ग लड़कियों की कुश्ती में हरियाणा की ज्योति ने महाराष्ट्र की प्रगति गायकवाड़ को 7-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में हरियाणा की अंजलि ने महाराष्ट्र की साक्षी पाटिल को हराकर कांस्य पदक जीता।