फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gobinda, the accused who brutalized an innocent child, arrested, taken on remand for two days

Panchkula News: मासूम से हैवानियत करके वाला आरोपी गोबिंदा गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लिया

Sat, 01 Feb 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gobinda, the accused who brutalized an innocent child, arrested, taken on remand for two days
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद 
पंचकूला। तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम ने वीरवार की रात धर दबोचा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी 10 दिन से फरार था। पुलिस ने राजीव काॅलोनी निवासी आरोपी गोबिंदा को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में गुनाह कबूल कर बताया कि बच्चे के पिता ने रुपये लिए थे। जब उसने रुपये वापस नहीं किए तो गुस्से में बच्चे को नशे की हालत में सिगरेट से जला दिया था। आरोपी पहले भी हेरोइन और गांजा तस्करी करने में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
तस्कर गाेबिंदा ने 10 जनवरी को राजीव काॅलोनी निवासी तीन साल के बच्चे को सिगरेट से दागा जबकि लाइटर से कमर के नीचे का भाग जला दिया था। 20 जनवरी को बच्चे की मां की शिकायत पर सेक्टर-16 पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। केस दर्ज होने बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। वीरवार की रात आरोपी घर कपड़ा लेने आया तो पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी नशा बेचने का भी कारोबार करता है। अभी इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed