{"_id":"5d28edcc8ebc3e6cf805e5ad","slug":"fraud-citco-chandigarh-panchkula-news-pkl344159948","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजबः आठ माह पहले कर्मचारी ने नौकरी से दिया इस्तीफा, लेकिन अब भी खाते में आ रही सैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजबः आठ माह पहले कर्मचारी ने नौकरी से दिया इस्तीफा, लेकिन अब भी खाते में आ रही सैलरी
Sat, 13 Jul 2019 11:08 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
सिटको के माउंटव्यू होटल में कितने कर्मचारी काम कर रहे हैं, यह मैनेजमेंट को भी पता नहीं हैै। होटल के एक कर्मचारी ने 8 माह पूर्व नौकरी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद भी उसका वेतन लगातार उसके अकाउंट में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। सूत्रों की मानें तो मामला सामने आने के बाद होटल के अकाउंटेंट पर कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
सेक्टर 10 स्थित माउंटव्यू होटल अपने कर्मचारियों के कार्यों को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। होटल में दो इंटर्न छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि एक और कारनामा सामने आ गया। जानकारी के मुताबिक होटल में वेटर के तौर पर काम करने वाले रविंदर सिंह ने नवंबर 2018 में यहां से इस्तीफा देकर कहीं और नौकरी करने चले गए।
विज्ञापन
अब रविंद्र यहां काम नहीं करते फिर भी उनकी सैलरी प्रतिमाह निकल रही है। नवंबर से अब तक आठ महीने की सैलरी रविंदर के एचडीएफसी के अकाउंट में लगातार भेजी जा रही है। अचानक जब कर्मचारियों के संज्ञान में मामला आया तो होटल में हड़कंप मच गया है। अब होटल मैनेजमेंट यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिरकार कैसे इतने समय से रविंदर की सैलरी अकाउंट में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो मैनेजमेंट होटल के संबंधित अकाउंटेंट पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। होटल के कर्मचारियों की अनदेखी का आलम यह है कि रविंदर की सैलरी का प्रतिमाह 9 हजार 924 रुपये एचडीएफसी बैंक के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है।
इस संदर्भ में माउंटव्यू के जनरल मैनेजर अनुराग वालिया का कहना है कि उनके यहां रविंदर नाम का कोई कर्मचारी नहीं है। सैलरी कैसे किसके अकाउंट में जा रही है। इसकी कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।