{"_id":"6877fb72638971a0ca04c46d","slug":"five-accused-of-robbery-gang-arrested-panchkula-news-c-371-1-mog1001-101468-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लूटपाट गिरोह के पांच आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लूटपाट गिरोह के पांच आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा सदर पुलिस ने लूटपाट गिरोह के पांच आरोपियों को तीन बाइक समेत गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों ने छह जुलाई को मोगा के गांव घलकलां स्थित रेलवे फाटक के पास जिम ट्रेनर पर हमला करके उनका मोबाइल फोन, नकदी व बुलेट बाइक छीनकर फरार हो गए थे।
डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि छह जुलाई की रात मोगा के गांव घलकलां स्थित रेलवे फाटक के पास जिम ट्रेनर राजदीप सिंह अपने रिश्तेदार के घर से लौटकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान दो बाइक सवार चार युवकों ने उन पर तलवार से हमला कर उनका मोबाइल फोन, नगदी व बुलेट बाइक छीन ली। घायल राजदीप सिंह को सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया। राजदीप सिंह के बयान के आधार पर थाना सदर मोगा में मामला दर्ज कर जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के सुखदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह (निवासी जीरा, जिला फिरोजपुर) तथा सतनाम सिंह व कुलदीप सिंह (निवासी जिला मोगा) को तीन बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।