फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dog ran after Scooty, woman and two children injured after colliding with car

कुत्ता पीछे पड़ने पर स्कूटी कार से टकराई

Wed, 09 Nov 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dog ran after Scooty, woman and two children injured after colliding with car
पंचकूला। शहर में घूम रहे आवारा कुत्ते अब लोगों के लिए घातक साबित हो रहे हैं। सोमवार को एक महिला की स्कूटी के पीछे एक कुत्ता पड़ गया। उससे बचने की गफलत में महिला की स्कूटी सड़क पर खड़ी कार से टकरा गई। हादसे में महिला, उसकी 7 साल की बेटी और 3 साल का बेटा भी चोटिल हो गए। वहीं इस बारे में जब पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम कुत्तों का स्टेरलाइजेशन करा रहे हैं। इसमें हम और कर भी क्या सकते हैं।
विज्ञापन

हुआ यह कि सेक्टर-4 निवासी बृजेश कुमार शुक्ला की 7 साल की बेटी आर्या शुक्ला सतलुज पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। आर्या की मां हेमलता शुक्ला सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे अपनी बेटी आर्या को स्कूल से लेकर वापस घर आ रही थी। साथ में स्कूटी पर उनका बेटा दर्श भी था। जब वो सेक्टर-4 में पहुंची तो वहां एक कुत्ता भौंकने लगा और काटने के लिए स्कूटी के पीछे दौड़ पड़ा। कुत्ते से बचने के लिए हेमलता ने स्कूटी की स्पीड को थोड़ा बढ़ा दिया। इसी गफलत में स्कूटी सड़क के किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेमलता के पैरों में गंभीर चोट आई है। चेहरे और शरीर के अन्य कई हिस्सों पर भी चोट आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

बैसाखी पर मां, बेटी कई दिन नहीं जा सकती स्कूल
शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों का मुद्दा भले ही नगर निगम अधिकारियों को मामूली लगे, मगर एक परिवार इनके कारण संकट से जूझ रहा है। बृजेश कुमार एशियन पेंट में डिप्टी मैनेजर हैं। उनकी पत्नी हेमलता अब बिना बैसाखी चल नहीं पा रही है। उसकी देखभाल के लिए उनको ड्यूटी छोड़कर घर पर ही रहना पड़ेगा। बेटी आर्या शुक्ला भी घायल हो गई हैं, वह ठीक होने तक स्कूल नहीं जा पाएगी। बेटे दर्श शुक्ला के सिर में चोट लगी है और सूजन के कारण आंख नहीं खुल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले भी इसी कुत्ते ने किया था हमला
बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि एक महीने पहले भी ऐसा ही हुआ था। हेमलता उस दिन भी स्कूटी लेकर सड़क से गुजर रही थी। इसी तरह उस दिन भी यही कुत्ता स्कूटी के पीछे भौंकता हुआ काटने के लिए दौड़ा था। मगर गनीमत रही कि उस दिन कोई हादसा नहीं हुआ। बृजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से सोमवार को स्कूटी कार से टकराई, वह हादसा जानलेवा भी साबित हो सकता था।

नगर निगम की तरफ से कुत्तों को स्टरलाइज्ड किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसमें हम ओर कर भी क्या सकते हैं। - कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed