Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Daughter hanged herself, father also committed suicide in shock

एक अदद टीवी की मांग: न मानने पर बेटी ने फंदा लगाया, कुछ देर बाद पिता ने उठाया घातक कदम... पंचकूला का मामला

Tue, 09 Sep 2025 06:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 09 Sep 2025 06:47 PM IST
सार

पंचकूला की राजीव काॅलोनी में रहने वाली पूजा ने पिता से एलसीडी लाने को कहा था। पिता के कुछ समय इंतजार करने की बात से आहत पूजा ने आत्महत्या कर ली। इससे सदमे में आए पिता ने भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
Daughter hanged herself, father also committed suicide in shock
मृतक हवा सिंह और अस्पताल में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला की राजीव कॉलोनी में सोमवार रात हुई एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामूली कहासुनी के बाद नगर निगम में सफाई कर्मचारी हवा सिंह और उनकी 17 वर्षीय बेटी पूजा ने अलग अलग जगह आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां की ममता शर्मसार: चंडीगढ़ में नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर नए कपड़े... नाक पर गहरा जख्म
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में बेटी की शादी होनी थी। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम हवा सिंह ड्यूटी खत्म कर घर पर लौटे। उनकी बेटी ने कहा कि एलसीडी खराब हो गई है और दूसरी एलसीडी ले आओ। पिता ने कहा कि अभी कुछ समय रुक जाते हैं, बाद में एलसीडी ले लेंगे। इसी बात पर बाप बेटी में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बेटी ने घर में लगाया फंदा

आहत होकर पूजा ने घर में फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। इसी दाैरान हवा सिंह ने अपने बेटे से कहा कि वह कुछ देर में अस्पताल वापस आ रहे हैं। लेकिन वे अस्पताल नहीं लाैटे। 

पिता ने पेड़ से लटककर दी जान

हवा सिंह देर रात सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास पहुंचे और वहां पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह सूचना मिलते ही सेक्टर-21 पुलिस चौकी से जांच अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की बारीकी से जांच कर सैंपल एकत्रित किए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया है। दो आत्महत्याओं से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। मंगलवार को बेटी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार को हवा सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जांच अधिकारी सिंह राज ने बताया कि नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

व्यस्त रहना जरूरी : डॉ. एमपी शर्मा

नागरिक अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉक्टर एमपी शर्मा ने बताया कि समय रहते सही कदम उठाकर समस्या से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को अपने मन की बात आपस में साझा करनी चाहिए। खुद को किसी न किसी कार्य में व्यस्त रखना चाहिए और सामने वाले को धैर्यपूर्वक सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए और जब भी उल्टे-सीधे खयाल मन में आएं तो 100 से उलटी गिनती शुरू करनी चाहिए। ऐसा करने से मन का तनाव धीरे-धीरे कम होता है और ध्यान दूसरी ओर चला जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि परिवार और दोस्तों के बीच खुलकर बातचीत करना ही सबसे बड़ा समाधान है। छोटी-सी सावधानी और समझदारी से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

इस साल आत्महत्या के मामले

जनवरी -1
फरवरी -6
मार्च -1
अप्रैल -3
मई -10
जून -5
जुलाई -5
अगस्त-4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed