फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Body of newborn girl found in Chandigarh crime news

मां की ममता शर्मसार: चंडीगढ़ में नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर नए कपड़े... नाक पर गहरा जख्म

Tue, 09 Sep 2025 08:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 09 Sep 2025 08:27 PM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची का शव झाड़ियों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Body of newborn girl found in Chandigarh crime news
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मां की मतता शर्मसार हुई है। शहर के सेक्टर-9 के पॉश इलाके उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रीन बेल्ट एरिया में झाड़ियों में दो दिन की एक मासूम बच्ची का शव मिला। नाक पर जख्म का निशान था, जैसे किसी कुत्ते या चूहे ने नोच रखा हो। बच्ची के शरीर पर नए कपड़े थे। 

विज्ञापन


बच्ची का शव मिलने पर सेक्टर-3 थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्ची की पहचान के लिए अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में गर्भवति महिलाओं के बारे में भी पूछताछ कर रही है, ताकि पता लग सके कि आखिर किसने हाल ही में बच्ची को जन्म दिया। एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पेंटर ने दी पुलिस को घटना की जानकारी
सेक्टर 8/9 डिवाइडिंग रोड के पास सेक्टर-9 की तरफ सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट एरिया में शव बरामद हुआ। सबसे पहले वहां से गुजर रहे एक पेंटर ने शव पड़ा देखा। वह ग्रीन बेल्ट में ग्रिल पर पेंट कर रहा था। सुबह करीब सवा 10 बजे उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस, सीएफएसएल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने लगा हुआ सीसीटीवी कैमरा
जिस जगह पर बच्ची का शव मिला, उसके ठीक सामने सीसीटीवी कैमरे लगा हुआ है। यह कैमरा सेक्टर 9/8 डिवाइडिंग रोड की तरफ कवर कर रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैमरे में उस साइड से कोई भी संदिग्ध आता दिखाई नहीं दिया। पुलिस अब आसपास के इलाकों और ट्रैफिक सिग्नल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी मौत के कारणों की पुष्टि 
पुलिस ने शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद खुलासा होगा कि आखिर बच्ची की हत्या करने के बाद झाड़ियों में फेंका गया या फिर बाद में उसकी मौत हुई। लेकिन बच्ची को जिस तरह से झाड़ियों में छोड़ा गया, इससे ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने बच्ची को आराम से वहां जमीन पर रखा हो, चूंकि बच्ची का शव बिल्कुल सीधा पड़ा था। उसके ऊपर नया टावल भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed