फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डीजीपी से महिला ने लगाई गुहार -

डीजीपी से महिला ने लगाई गुहार -

Tue, 25 Dec 2018 02:00 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी से महिला ने लगाई गुहार -
डीजीपी से महिला ने लगाई गुहार -
विज्ञापन

मेरे साथ छेड़छाड़ हुई, पुलिस नहीं कर रही सही तरीके से जांच

- डीजीपी ऑफिस पहुंचकर महिला के साथ लोगों ने किया प्रदर्शन
- डीजीपी ने पंचकूला डीसीपी को दिए जांच के आदेश

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मनसा देवी की दुकानों के पास एक महिला से दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई ना करने पर लोगों ने पुलिस मुख्यालय सेक्टर - 6 के बाहर प्रदर्शन किया। पीड़ित महिला ने हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू से मुलाकात करते हुए शिकायत दी। महिला ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जांच सही तरीके से नहीं हो रही है। महिला की शिकायत पर डीजीपी ने पंचकूला डीसीपी कमलदीप गोयल को जांच के आदेश दिए हैं।
महिला ने डीजीपी को दी गई शिकायत में बताया कि गांव कुंडी निवासी महिला का बेटा अंकित मनसा देवी मंदिर के पास चाय की दुकान पर काम करता है। महिला अपने बेटे से 17 दिसंबर को मिलने के लिए गई थी। जब वह सुरेश की दुकान पर पहुंची, तो साथ के दुकानदार सुरेश का झगड़ा हो रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता दीपक गौतम, बिट्टू गौतम, रिंकू, हनी एवं अन्य 10 लड़के सुरेश के साथ मारपीट कर रहे थे। महिला ने सुरेश को छुड़वाने की कोशिश की, तो इन सभी ने महिला को पीट दिया। इस दौरान महिला के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसकी शिकायत मनसा देवी थाने को दी है तो थाने की ओर से मामले की जांच कर लड़ाई-झगड़े का मामला दोनों पक्षों पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह कहना है थाना प्रभारी का
मनसा देवी कांप्लेक्स थाने के प्रभारी करमबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई है। इसमें दोनों पक्षों पर मारपीट की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। छेड़छाड़ का मामला सामने नहीं आया। अभी मामले की जांच की जा रही है। वहीं महिला थाने के थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उप प्रधान रंजीता मेहता और हरियाणा दलित समाज के अध्यक्ष दलबीर वाल्मीकि की अगुवाई में पुलिस मुख्यालय सेक्टर-6 में प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के दबाव के चलते पुलिस की ओर से आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। महिला को धमकी दी गई है कि दोबारा उनके बीच में नहीं आना, हम सत्ताधारी पक्ष से संबंध रखते हैं। डीजीपी संधू से दलबीर वाल्मीकि और रंजीता मेहता ने मांग की कि वह महिला से मारपीट एवं छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया जाए। इस अवसर पर राकेश सोंधी, अनिल चौहान, सुषमा खन्ना सहित काफी संख्या में महिला मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed