फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बस को टक्कर मारने के मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

बस को टक्कर मारने के मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 10 Jul 2019 01:32 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
बस को टक्कर मारने के मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
चंडीगढ़। शिमला से चंडीगढ़ होकर मोगा जा रही बस और एक कार में सोमवार देर रात सेक्टर-45, 46, 49, 50 चौक के पास जबरदस्त टक्कर हो गई थी। हादसे में बस के पलटने से चालक हरजिंदर सिंह समेत 19 लोग घायल हो गए थे। हादसा इतना भयंकर था कि बस के पीछे के दोनों टायर रिम समेत निकलकर बाहर आ गए। घायलों को पुलिस ने तत्काल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 32 में भर्ती कराया गया। वहीं, कार चालक सेक्टर-5 निवासी प्रणव व उसके दोस्त नलिन को भी चोटें आई थीं। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने बस चालक के बयान के आधार पर प्रणव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात सूचना मिली कि पंजाब रोडवेज की जगराओं डिपो की बस नंबर-पीबी-10 एफ-5232 शिमला से चंडीगढ़ होते हुए मोगा जा रही थी। वहीं, एक कार नंबर सीएच-01 बीए-4305 का चालक प्रणव मोहाली से चंडीगढ़ की ओर आ रहा था। तभी दोनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी सड़क पर एक पेड़ से टकराकर पलट गई, जिससे पेड़ भी टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कुछ घायलों को मंगलवार सुबह अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी मिल गई थी। अन्य सवारियों को शाम को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed