फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   परिवार ने गुंडा तत्वों पर लगाया जान से मारने की कोशिश का आरोप

परिवार ने गुंडा तत्वों पर लगाया जान से मारने की कोशिश का आरोप

Sat, 20 Apr 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
परिवार ने गुंडा तत्वों पर लगाया जान से मारने की कोशिश का आरोप
पंचकूला। गांव बुढनपुर के एक परिवार ने कुछ गुंडा तत्वों पर उनकी जमीन पर कोर्ट के आदेश के बावजूद कब्जा करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि वह कई बार पुलिस प्रशासन के बाद पास गुहार लगा चुके हैं पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

सेक्टर एक में आयोजित एक प्रेसवार्ता में पीड़ित परिवार की तरुणा और उसके माता-पिता ने बताया कि गांव बुढनपुर में उनके दादा के नाम पर 2 कनाल 7 मरला जमीन है। जमीन पर कई गुंडा तत्व मिलकर बैठे हुए हैं। जमीन पर उनके दादा ने एक मंदिर बनवाया था, ताकि वह पूजा-पाठ करें, लेकिन यहां के गुंडा तत्वों ने मिलकर इस जमीन पर अवैध तौर पर कब्जा कर रखा है। जिसमें चेतराम चरण सिंह के बेटे रिंकू, काला, जसवंत और उनके लड़कों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी है और जमीन छोडने से इंकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि कोर्ट से भी वह इस केस को जीत चुके हैं और डिग्री भी करवा चुके हैं। पिछले दिनों तहसीलदार को वह अपनी कोर्ट के ऑर्डर भी दिखाने गए थे, लेकिन उन्होंने कोई भी ऑर्डर मानने से इनकार कर दिया और पुलिस के समक्ष भी तहसीलदार ने उन्हें डराया धमकाया। परिवार ने इस पूरे प्रकरण में पंचकूला के एक भाजपा के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता पर इन गुंडा तत्वों को शह देने का आरोप लगाया है। परिवार ने मांग की है कि इन गुंडा तत्वों से उनकी जमीन पर कब्जा छुड़वाया जाए, ताकि वह अपना गुजर-बसर आसानी से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed