फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गन हाऊस में चली गोली प्रकरण में भाभी के बाद ननद ने भी तोड़ा दम

गन हाऊस में चली गोली प्रकरण में भाभी के बाद ननद ने भी तोड़ा दम

Wed, 19 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
गन हाऊस में चली गोली प्रकरण में भाभी के बाद ननद ने भी तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होशियारपुर। टांडा स्थित चाहल गन हाउस में गोली चलने से घायल हुई महिला ने भी दम तोड़ दिया। एक महिला की गत दिवस मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संबंधी गन हाउस के मालिक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों महिलाएं रिश्ते में ननद-भाभी थीं। थाना टांडा के प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को एक सूचना मिली थी कि टांडा स्थित चाहल गन हाउस में गोली चली है। इसके बाद पुलिस तुरंत वहां पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि गन हाउस के मालिक सर्बजीत सिंह के बेटे अमनदीप सिंह उर्फ सोनू की चलाई गोली से दो महिलाएं घायल हो गई थीं। मौके पर एक महिला सर्बजीत कौर पत्नी गुरविंदर सिंह निवासी पिपलावाला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला दलबीर कौर (39) पत्नी अमनदीप सिंह निवासी झांवा को होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कुछ समय के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 9 एमएम की पिस्तौल से गोली चलाई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रकरण में आरोपी अमनप्रीत उर्फ सोनू को नामजद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed