फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विदेश भेजने का लालच दे युवति से ठगे

विदेश भेजने का लालच दे युवति से ठगे

Wed, 19 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने का लालच दे युवति से ठगे
विदेश भेजने का लालच दे युवती से 8 लाख ठगे
विज्ञापन

बरनाला। सिटी थाना की पुलिस ने गांव ठुल्लीवाल निवासी एक युवती की शिकायत पर दिल्ली निवासी फर्जी एजेंट के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस ने टीम गठित कर दी है।

एसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि गांव ठुल्लीवाल निवासी करतार सिंह की बेटी विवाह के जरिए कनाडा जाना चाहती थी। उसका 16.6.2016 को कमीशन ऑफ कनाडा एंबेसी में साक्षात्कार होना था। इसके लिए वह पांच दिन पहले ही उक्त आयोग के कार्यालय पहुंची थी। वहां उसे रणजीत सिंह नामक व्यक्ति मिला था। उसने उसे 15 लाख रुपये में कनाडा भेजने और उसका साक्षात्कार क्लीयर करवाने का लालच दिया था। उसने खुद की पहचान दिल्ली स्थित ए-194, मीरा बाग, वेस्ट विहार निवासी होने के तौर पर बताई थी। इसके बाद करतार सिंह की बेटी ने रणजीत सिंह को पांच लाख रुपये नकद दिए। उसके खाते में 3 लाख रुपये बरनाला के विभिन्न बैंकों से ट्रांसफर किए। साक्षात्कार में युवती फेल हो गई। आरोपी रणजीत सिंह ने उसका वीजा 45 दिन में लगवाने का भरोसा दिया। 45 दिन का समय पूरा होने और आगे कुछ दिन गुजरने के बावजूद जब न तो वीजा मिला और न ही उसके पैसेे लौटाने की बात की तो पीड़िता मनदीप कौर ने सारी बात परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed