{"_id":"5af5caae4f1c1bea408b47ff","slug":"152605764318-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकफ बोर्ड के रैंट कर्लक को एक लाख रूपये रिशवत लेते हुये विजीलैंस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकफ बोर्ड के रैंट कर्लक को एक लाख रूपये रिशवत लेते हुये विजीलैंस ने पकड़ा
Updated Fri, 11 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वक्फ बोर्ड का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
विजिलेंस टीम ने एक लाख रुपये लेते रंगेहाथ दबोचा
छह मरले जमीन का पट्टा कराने को ढाई लाख में हुआ था सौदा
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
विजिलेंस विभाग की टीम ने पंजाब वक्फ बोर्ड के रेंट क्लर्क को एक लाख रुपये की रिश्वत लेए रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस ने पुल बाजार में स्थित दफ्तर में छापा मारकर रेंट क्लर्क सलीम बहादुर को काबू किया।
शिकायतकर्ता राजेश खान ने बताया कि गांव भरतगढ़ में वक्फ बोर्ड की छह मरले जमीन वह काबिज है। आरोपी रेंट क्लर्क सलीम बहादुर वह जमीन किसी अन्य को बेच देने की धमकियां देता था। उसने बताया कि उस जमीन का पट्टा करने के लिए सलीम कुमार ने उससे चार लाख रुपये की मांग की थी। ढाई लाख रुपये में सौदा तय हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सलीम बहादुर को एक लाख रुपये पहले दे चुका है। शुक्रवार को एक लाख रुपये और देने थे।
इस दौरान विजिलेंस टीम ने छापा मारकर उसे एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ काबू कर लिया। डीएसपी विजीलैंस राकेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता राजेश खान ने उन्हें सूचना दी थी कि पंजाब वक्फ बोर्ड के मुलाजिम की ओर जमीन का पट्टा उसके नाम पर करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के अधार पर ही ट्रैप लगाया गया ओर रैंट कर्लक रंगे हाथ एक लाख रूपये की रिशवत लेते हुये पकड़ा गया। उन्होने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।