{"_id":"5ab7d51c4f1c1bea3f8b4e94","slug":"15219973427290-17-562-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई बुल्लोवाल गोल्ड लोन घोटाला - 290 पोटलियों से %गायब% मिला 17 लाख का 562 ग्राम सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसबीआई बुल्लोवाल गोल्ड लोन घोटाला - 290 पोटलियों से %गायब% मिला 17 लाख का 562 ग्राम सोना
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई बुल्लोवाल गोल्ड लोन घोटाला
290 पोटलियों से गायब मिला 17 लाख का 562 ग्राम सोना
इससे पहले 224 पोटलियों में गहनों में शुद्ध सोना कम पाया गया था
अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
होशियारपुर।
एसबीआई बुलोवल गोल्ड लोन घोटाले में रिकॉर्ड और सोने के बैग की जांच के बाद एक बड़ा हेरफेर और मिला है। इससे पहले 290 सोने की पोटलियों में से 224 सवाल के घेरे में थी। अब यह पता चला है कि लगभग सभी 290 पोटलियों में सोने का वजन रिकार्ड में दर्ज मात्रा से कम था। इस खुलासे ने अब उन पोटलियों को भी जांच के दायरे में ला दिया है जिनमें पहले रिकॉर्ड के अनुसार शुद्ध सोना मिला था।
आरटीआई जागरूकता मंच पंजाब के अध्यक्ष राजीव वशिष्ठ ने बताया कि290 सोने की पोटलियों में से कुल मिलाकर 562.3 ग्राम सोना गायब है क्योंकि बैंक के रिकॉर्ड के अनुसार सोने की पोटलियों के वजन और जांच में पाए गए असल वजन में अंतर है। इससे पहले एक उधारकर्ता की ओर से रखे गए सोने में से रिकॉर्ड के मुताबिक 40 ग्राम सोना कम पाया गया था।
वशिष्ठ ने बताया कि यद्यपि प्रति पोटली 1-2 ग्राम को छोड़कर सोने की पोटलियों के वजन में कोई बड़ा अंतर नहीं है और लेकिन जब हम 290 सोने की पोटलियों के वजन के बारे में बात करते हैं तो यह मामूली अंतर कुल मिलाकर बड़ा हो जाता है। बैंक के रिकॉर्ड के अनुसार सोने की पोटलियों के वजन और जांच के दौरान पाए गए वास्तविक वजन में आधा किलो से ज्यादा का अंतर है। वशिष्ठ ने बताया कि बैंक के रिकॉर्ड के मुताबिक 42019.78 ग्राम सोना 290 सोने की पोटलियों में रखा गया था। जब घोटाला बाहर आया और फिर से जांच की गई तो खुलासा हुआ कि 224 बैग में सोने की शुद्धता में बड़े अंतर के अलावा सभी पोटलियों में वजन का अंतर था। अंतर मामूली था और लगभग 1 से 2 ग्राम प्रति बैग के बीच था लेकिन जब सोने के हर मिलीग्राम की गणना होती है। बैंक के रिकॉर्ड ने यह प्रमाणित किया कि जांच के बाद सभी 290 सोने के की पोटलियों का वास्तविक वजन 41457.48 ग्राम पाया गया है, इस तरह लिए सोने के वजन में 562.3 ग्राम का अंतर है जिसकी कीमत लगभग 17 लाख रुपये के करीब है। उधर मामले में गिरफ्तार फाइनेंसर को रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।