{"_id":"5a13098d4f1c1b6e548be38b","slug":"151119717910-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार के बाद जन्मी बच्ची, आरोपी के डीएनए सैंपल लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार के बाद जन्मी बच्ची, आरोपी के डीएनए सैंपल लिए
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार के बाद जन्मी बच्ची, आरोपी के डीएनए सैंपल लिए
होशियारपुर।
नाबालिग लड़की के साथ कथित तौरपर दुष्कर्म करने के बाद उसे गर्भवती बनाने वाले प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी की याचिका पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रिया सूद की अदालत के आदेशों पर स्थानीय सिविल अस्पताल में आरोपी व नवजन्मी बच्ची के डीएनए प्रोफाइल मैचिंग टेस्ट के लिए उनके डीएनए सैंपल लिए गए। डीएनए टेस्ट करवाने के लिए थाना बुल्लोवाल थाने से पुलिस अधिकारी गौतम आरोपी को जेल से अस्पताल लेकर आए। बता दें कि यहां के समीपवर्ती गांव हरदो खानपुर की निवासी एक नाबालिगा ने 22 अगस्त को बुल्लोवाल पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि उनके गांव मे हिमाचल के जिला ऊना के थाना डोगी के अधीन गांव सनाल का निवासी युवक अजमेर सिंह उर्फ लवली हलवाई का काम करता है। उसके मुताबिक आरोपी कथित तौर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा जिसके चलते वो गर्भवती हो गई। मामले की जांच कर रही महिला पुलिस अधिकारी परमजीत कौर ने बताया था कि उक्त शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ आई पी सी की धारा 376,328 व पोसको एक्ट 2012, के सेक्शन (6) के अधीन मामला दर्ज कर लिया था। उनके मुताबिक मामला दर्ज करने के बाद पीड़ित लड़की की डाक्टरी जांच करवाई गई जिसमे लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी अजमेर सिंह उर्फ लवली को गिरफ्तार कर लिया था। बतां दे कि पीड़िता ने 5 नवबंर को दुष्कर्म की उक्त पीड़िता ने अस्पताल में एक कन्या को जन्म दिया। इस दौरान आरोपी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रिय सूद की अदालत में एक अर्जी देकर कहा था कि वो उक्त बच्चे का बाप नहीं है इसलिए डीएनए करवाया जाए। जिस पर सोमवार को कार्रवाई की गई। सिविल अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर जसविंदर सिंह ने बच्ची और आरोपी के डीएनए सैंपल लिए। सैंपल जांच के लिए खराब स्थिति फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजे जाएंगे जहां डीएनए प्रोफाइल मैचिंग के बाद जांच रिपोर्ट तैयार होगी। रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।