फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दर्शन करने जा रहे ऑटो सवार परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल

दर्शन करने जा रहे ऑटो सवार परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल

Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
दर्शन करने जा रहे ऑटो सवार परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल
फोटो सहित-
विज्ञापन


आर्मी ट्रक की टक्कर से पलटा ऑटो, दो बच्चों समेत पांच घायल
सबहेड
मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे दो परिवार, दो लोग पीजीआई रेफर

आरोप, टक्कर के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया चालक, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। रेलवे लाइट प्वाइंट मध्य मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार आर्मी ट्रक की टक्कर से एक ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार चालक और दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों के आंख और सिर पर चोटें आईं हैं, जिनकी उम्र 5 से 13 वर्ष के बीच है। हादसा उस वक्त हुआ जब ऑटो सवार दो परिवार मनसा देवी मंदिर के दर्शन को जा रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर पीजीआई और जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, आरोप है कि टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आईटी पार्क थाना पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान कालोनी नंबर-4 निवासी सुनील कुमार (38), नीशू (35), समीर (5), कद्दू राम (42) हरि कीर्तन (13) के रूप में हुई है।
घटना रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। घायल सुनील ने बताया कि वह रामदरबार मे प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार को वह पंचकूला के मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए परिवार के साथ जा रहा था। उसके साथ पत्नी नीशू, बेटा हरि कीर्तन और साली संगीता थी। कालोनी नंबर-4 से चालक कद्दू राम की ऑटो में वह लोग सवार हुए। उनके साथ कालोनी निवासी विकास कुमार भी पत्नी सविता और बेटे समीर के साथ सवार हो गया। सुबह करीब 8.30 बजे वे लोग रेलवे लाइट प्वाइंट के मध्य मार्ग पर पहुंचे। सुनील ने बताया कि जैसे ही ऑटो चौक पर पहुंचा हाउसिंग बोर्ड की ओर से आ रहे तेज रफ्तार आर्मी के ट्रक ने ऑटो को पहले अगले हिस्सों पर टक्कर मारी, जिससे ऑटो अनियंत्रित हो गया और फिर दोबारा ट्रक ने ऑटो के पिछले हिस्से पर जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाद वह सब बेहोश हो गए। फिर जब उन्हें होश आया तो वह जीएमएसच-16 में थे। वहीं ऑटो सवार विकास ने बताया कि टक्कर लगते ही ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया, जबकि ट्रक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि सभी ऑटो के नीचे दब गए। ऑटो में तीन बच्चे, दो महिला समेत सात लोग सवार थे। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों एक एक कर सभी घायलों को बाहर निकाला। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पीड़ितों का बयान दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


बच्चे की हालत गंभीर
घटना के बाद दोनों बच्चों के सिर, आंख और दांतों में गंभीर चोटें आईं हैं। समीर का इलाज जीएमएसएच-16 में चल रहा है, जबकि हरि कीर्तन और उसकी मां नीशू को पीजीआई रेफर किया गया है। बताया गया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि हरि कीर्तन के जबड़े तक बाहर आ गए थे। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed