फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11 साल की बच्ची का अपहरण

11 साल की बच्ची का अपहरण

Sun, 11 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
11 साल की बच्ची का अपहरण
कार सवारों ने 11 वर्षीय बच्ची को किया अगवा
विज्ञापन


सेक्टर-44 से 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण, एक घंटे कार में घुमाते रहे
- शाम पांच बजे से कर रहे थे रेकी, लुधियाना नंबर की कार में थे आरोपी
- सेक्टर-27 में लाइट प्वाइंट पर कार रुकने पर बच्ची अपहरणकर्ताओं के हाथ पर काटकर कार से कूदी
- एक महिला ने बच्ची को रोते देख पूछा तो उसने परिजनों को दी जानकारी
- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-44 में घर के बाहर गेट पर खड़ी एक शेयर ब्रोकर की 11 साल की बेटी को शुक्रवार रात पौने नौ बजे लुधियाना नंबर की काले रंग की कार सवार तीन युवकों ने पता पूछने के बहाने अगवा कर लिया। बच्ची शोर न मचा दे इसलिए अपहरणकर्ताओं ने उसका मुंह हाथ से दबा दिया था। बच्ची को अगवा कर अपहरणकर्ता उसे कार में लेकर करीब पौन घंटे तक शहर में घूमते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। रास्ते में एक लाइट प्वाइंट पर कार के रुकने पर बच्ची अपहरणकर्ताओं के हाथों को दांत से काटकर गाड़ी की खिड़की से कूद गई और पार्किंग में कार के नीचे छुपकर खुद को अपहरणकर्ताओं की चंगुल से खुद को बचाया। एक महिला की मदद से उसने फोन पर अपनी मां को सारी बात बताई, जिसके बाद परिजन बच्ची को सुरक्षित घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी में अपहरणकर्ताओं और उनकी कार की फुटेज कैद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-44 निवासी शेयर ब्रोकर परमजीत चौहान उर्फ बॉबी परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम 8:20 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसके करीब 20 मिनट बाद एक काले रंग की कार में सवार तीन युवक आए और उनके घर के पास गाड़ी रोक दी। गाड़ी से एक युवक उतरा और बच्ची से एक पता पूछने लगा। बच्ची ने पते की जानकारी होने से इंकार कर दिया। इतने मेें युवक ने बच्ची का मुंह हाथ से दबाकर उसे गाड़ी में बैठा लिया और साथियों समेत फरार हो गया। जब काफी देर तक बेटी अंदर नहीं आई तो वह उसकी तलाश करने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेक्टर-27 के लाइट प्वाइंट पर जाम के कारण जब अपहरणकर्ता रुके तो पिछली सीट पर बैठी बेटी अपहरणकर्ताओं के हाथों को दांत से काटकर कार की खिड़की से कूद गई और दौड़कर पास ही एक पार्किंग में खड़ी एक कार के नीचे जाकर छिप गई। ट्रैफिक होने के कारण और अन्य कारों के पीछे से बार-बार हार्न बजाने पर अपहरणकर्ताओं को भागना पड़ा। थोड़ी देर बाद बच्ची कार के नीचे से बाहर आई और रोने लगी। उसे रोते देख पास से गुजर रही एक महिला ने पूछा तो उसने अपनी मम्मी से बात कराने को कहा। बच्ची को मां का नंबर याद था तो महिला ने उसकी फोन पर बात करा दी। इसके बाद वह बच्ची को लेने सेक्टर-27 पहुंचे। बच्ची को सुरक्षित घर ले आकर पुलिस को सूचना दी। बच्ची के अपहरण की सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया और फौरन एसएचओ से लेकर डीएसपी तक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच में अलग-अलग समय पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में अपहरणकर्ता और उनकी कार कैद पाई गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार का नंबर आइडेंटिफाई कर लिया है। कार लुधियाना नंबर की है। पुलिस की टीमें लुधियाना के लिए रवाना कर दी गई हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने की फिराक में शाम पांच बजे से ही इलाके में घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
बच्ची को छोड़ने के नाम पर लाखों रुपये लेने की बात कर रहे थे फोन पर
बदमाशों के चंगुल से बची बच्ची ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने नशा कर रखा था ओर फोन पर किसी से उसे छोड़ने के नाम पर लाखों रुपये लेने की बातचीत कर रहे थे। बच्ची के अनुसार आरोपियों ने उसका मुंह दबा रखा था, लेकिन वह उनकी सारी बातें सुन रही थी। जैसे ही उन्होंने उसके मुंह से हाथ हटाया उसने उनके हाथ पर काट दिया और कार से कूदकर भाग गई। वहीं बच्ची के पिता ने पुलिस को किसी से रंजिश होने से इंकार किया है।

बाक्स
महिला ने फोन कर दी जानकारी
बच्ची लापता होने के बाद आसपास के लोग भी बच्ची की तलाश करने में जुट गए। पिता परमजीत ने बताया कि साढ़े नौ बजे एक महिला का उनकी पत्नी को फोन आया। महिला ने बताया कि उनकी बच्ची का कार सवार तीन युवक ने अपहरण कर लिया था। बच्ची अपहरणकर्ताओं से छूटकर सेक्टर-27 में खड़ी रो रही थी। अब बच्ची उनके पास है और वह सेक्टर-27 में आकर बच्ची को ले जाएं।

कार में बीयर की बोतलें थीं
बच्ची ने घर आकर परिजनों को बताया कि गाड़ी में तीन युवक थे। सभी युवक नशे में थे और उनकी गाड़ी में बीयर की बोतलें पड़ी हुई थीं। एक अपहरणकर्ता अपने चौथे साथी को फोन कर सेक्टर-26 स्थित माया ज्वैलर्स के पास मिलने की बात कह रहा था। जांच में सामने आया है कि शाम पांच बजे के करीब कार में चार अपहरणकर्ता मौजूद थे लेकिन वारदात के समय तीन ही कार में मौजूद थे। चौथा बीच में कहीं चला गया था।

बच्ची की कराई काउंसिलिंग
शुक्रवार रात को बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही डीएसपी जसविंदर सिंह और सेक्टर-34 एसएचओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली। बच्ची के साथ-साथ उसके परिजन भी काफी डरे और सहमे हुए थे। पुलिस ने बच्ची से जानकारी लेने के लिए काउंसलर बुलाई। काउंसलर ने बच्ची से सारी घटना पूछने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी।


कोट्स
मामले की जांच की जा रही है। अलग-अलग टीमें बनाकर हर पहलू पर जांच की जा रही हैं। फिलहाल तीन अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
- जसविंदर सिंह, कार्यवाहक डीएसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed