फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Haryana News in Hindi: Covid-19 update in Haryana

हरियाणा में शनिवार को 35 नए मामले, 50 लोग हुए ठीक, यमुनानगर के बाद अंबाला भी कोरोना मुक्त

Sun, 17 May 2020 09:41 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 17 May 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Haryana News in Hindi: Covid-19 update in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव 35 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पूर्व संक्रमित मरीजों में से 50 मरीज ठीक भी हुए हैं। अंबाला और यमुनानगर दोनों जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 887 हो गई है। जिसमें से कुल 514 मरीज ठीक होकर अपने घर चले जा चुके हैं।

विज्ञापन


शनिवार को गुरुग्राम में 14, फरीदाबाद में 4, सोनीपत में 2, झज्जर में 3, नूंह में 4, पलवल में 2, फतेहाबाद में 1, रेवाड़ी में 3 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 13563 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहतः पीजीआई चंडीगढ़ से कोरोना संक्रमित 12 मरीज हुए डिस्चार्ज, 6 दिन में 28 ने दी महामारी को मात
विज्ञापन
विज्ञापन


4550 लोगों की रिपोर्ट का भी इंतजार है। जबकि संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 57.94 प्रतिशत, मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत और संक्रमण बढ़ने की दर 1.26 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 13 मौतें हो चुकी हैं।


विभिन्न जिलों में अब कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 42, भिवानी में 6, चरखी दादरी में 4, फरीदाबाद में 144, फतेहाबाद में 8, गुरुग्राम में 193, हिसार में 4, जींद में 20, करनाल में 17, कैथल में 5, कुरुक्षेत्र में 3, नूंह में 61, पलवल में 39, पानीपत में 36, पंचकूला में 25, रोहतक में 7, सिरसा में 7, सोनीपत में 134, यमुनानगर में 8, रेवाड़ी में 9, महेंद्रगढ़ में 6, झज्जर में 90 मरीज सामने आ चुके हैं। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था।

दूसरी ओर, अंबाला में 40 भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 77, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 90, हिसार में 3, जींद में 10, करनाल में 9, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 58, पलवल में 35, पानीपत में 30, पंचकूला में 20, रोहतक में 2, सिरसा में 6, सोनीपत में 75, झज्जर 28, यमुनानगर में 8 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed